Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का सदर विधायक व जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ

ब्यूरो 21-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में ‘मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन’ अभियान का शुभारंभ सोमवार को जिला अस्पताल के सभागार में मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ संगीता बलवंत एवं विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फाइलेरिया की दवा खाकर किया। इस मौके पर विधायक ने फाइलेरिया के खात्मे के लिए जनपदवासियों से आगे बढ़कर इसकी दवा खाने की अपील की ।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम फाइलेरिया को जड़ से खत्म करने के लिए है । इसलिए उन्होने जनपदवासियों अपील की कि वह आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा दी जा रही दवा को खाने में समर्थन करें । यह दवा पूरी तरह से सुरक्षित है । उन्होंने बताया कि इस दवा को कोई भी व्यक्ति खाली पेट न खाएं बल्कि खाना खाने के बाद ही इस दवा का सेवन करें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने प्रचार प्रसार के लिए विभागीय अधिकारियों, सभी ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी अपील की । उन्होंने प्रत्येक चौराहे पर कार्यक्रम से संबंधित प्रचार-प्रसार सामाग्री लगाए जाने का भी निर्देश दिया।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉ डीपी सिन्हा ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए माइक्रोप्लान बना लिया गया है और इसके अनुसार इस अभियान का शुभारंभ किया गया है। जनपद में 35,96,055 जनसंख्या को फाइलेरिया दवा खिलाये जाने के लिए लक्षित किया गया है । दवा खिलाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लिए 3360 एवं शहरी क्षेत्र के लिए 104 टीम बनाई गई हैं । इन सभी टीमों के सुपरविजन के लिए 632 टीमें काम करेंगी। इसके अलावा जनपद स्तर पर एक और ब्लॉक स्तर पर 16 टीम रैपिड एक्शन के लिए बनाई गई हैं जो इस पूरे कार्यक्रम के सफलता के लिए कार्य करेंगी ।
उन्होंने बताया कि आशा, आंगनबाड़ी व अन्य वालंटियर द्वारा घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाई जाएगी। एक टीम एक दिन में 25 घरों का दौरा कर लक्षित समूह को दवा अपने सामने खिलाएगी। यह दवा सभी लोगों को भोजन करने के बाद दिन में 11 बजे से 5 बजे के बीच खिलाई जाएगी । इसमें डीईसी एवं एलबेंडाजोल की गोलियां भी दी जाएगी। 2 से 5 वर्ष की उम्र तक के बच्चों को डीईसी की एक गोली व एलबेंडाजोल की एक गोली, 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की दो गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली व 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी। यह दवा दो वर्ष से से कम बच्चों, गर्भवती और गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को नहीं खिलाई जानी है ।
डॉ सिन्हा ने बताया कि दवा खिलाने का यह कार्य टीकाकरण दिवस को छोड़कर सप्ताह में चार दिन चलेगा। इस दौरान आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने कार्य क्षेत्र में जहां भी दवा खिलाने जाएंगी रास्ते में पड़ने वाले विद्यालयों के छात्रों को भी दवा खिलाएंगी। उन्होंने बताया कि दवा खाने के बाद यदि किसी को बुखार और चक्कर आ रहा है तो ऐसे लोगों में फाइलेरिया परजीवी का लक्षण हो सकता है। उन्हें डरने की नहीं बल्कि अपना इलाज कराने की जरूरत है। वह तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच व इलाज कराएं ।
कार्यक्रम में प्रभारी सीएमओ डॉक्टर के के वर्मा, प्रभारी सीएमएस डॉ मृत्युंजय सिंह, एसीएमओ डॉ उमेश कुमार ,डॉ राजेश सिंह, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ ईशान का

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जवान की मौत, मचा कोहराम
Next: जनपद के स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित हुआ ‘खुशहाल परिवार दिवस’

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.