Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

क्रय केंद्र पर अनियमितता मिलने पर विधायक ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

संवाददाता 25-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कन्दवा(चन्दौली)। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने बृहस्पतिवार को आधा दर्जन क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान ककरहीं क्रय केंद्र पर अनियमितता मिलने पर विधायक ने क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ सैयदराजा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि शासन की मंशा के विपरीत कार्य करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह बृहस्पतिवार को अचानक सैयदराजा,छतेम, तेंदुहान,ककरहीं, बरहनी व अमड़ा में बने क्रय केंद्र जा पहुंचे।इस दौरान ककरहीं में खुले पीसीयू के क्रय केंद्र पर अनियमितता मिलने पर क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ सैयदराजा थाने में मुकदमा दर्ज कराया।अमड़ा व बरहनी क्रय केंद्र पर विधायक के आने की भनक लगते ही क्षेत्रीय किसान भी पहुंच गए ।किसानों ने विधायक से खरीद कराए जाने की गुहार लगाई।जिस पर विधायक ने हर किसान का धान खरीदे जाने का आश्वासन दिया।विधायक ने क्रय केंद्र प्रभारियों से खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया।कहा कि शासन की मंशा के विपरीत कार्य करने वाले लोगों को कत्तई बख्शा नहीं जाएगा।इस दौरान परमानंद सिंह,अक्षय सिंह,सुनील पांडेय,पवन जनसेवक, अभिजीत सिंह,श्रवण सिंह, रणधीर सिंह,बेचू यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: याद किये गये स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ० मोख्तार अहमद
Next: सडक़ हादसे मे एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.