Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मंत्री ग्राम्य विकास विभाग ने कई परियोजनाओं का किया लोकापर्ण

ब्यूरो 28-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। मंत्री, ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, उ0प्र0 राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने ब्लाक परिसर, मनिहारी में पहुचकर विकास खण्ड मनिहारी एंव मुहम्मदाबाद में आवासीय/अनावासीय भवनों का शिलान्यास एवं विकास खण्ड मनिहारी, सादात, सैदपुर, करण्डा, जमानियां एवं भदौरा के कुल 11 पाईप पेयजल योजनाओ लोकार्पण किये तथा ग्राम प्रधानों की विदायी समारोह एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह में भाग लिये।

जिसमें पारा पेयजल योजना, अराजी कस्बा स्वाद पेयजल योजना, बबुरा पेयजल योजना, रावल जोल, चाड़ीपुर पेयजल योजना, युसुफपुर पेयजल योजना, छपरी पेयजल योजना, मतसा
ग्राम समूह पेयजल योजना, देवरियॉ ग्राम समूह पेयजल योजना, रक्सहॉ पेयजल योजना एंव फुल्ली पेयजल योजना जिनकी कुल लागत रू0 3658.98 लाख है। इन
योजनाओं से कुल 18 ग्राम पंचायतों के 9708 घरेलू जल संयोजन के द्वारा कुल 103568 आबादी की जनसंख्या लाभान्वित हो रही है का लोकार्पण किया। विकास खण्ड मनिहारी में पारा पाईप पेयजल (रेट्रोफिटिंग) जिसकी स्वीकृत लागत 30.13 लाख है । विकास खण्ड सादात में अराजी कस्बा स्वाद पेजयल योजना की
स्वीकृत लागत 319.13 लाख है, बबुरा पेयजल स्वीकृत लागत 240.39 लाख, विकास खण्ड सैदपुर में रावल जोन-1 पेयजल योजना स्वीकृत लागत 446.55 लाख। विकास खण्ड देवकली चाड़ीपुर पेयजल योजना स्वीकृत लागत 395.23 लाख। विकास खण्ड मनिहारी यसुफपुर पेयजल योजना स्वीकृत लागत 219.74 लाख, छपरी पेयजल योजना मे स्वीकृत लागत 153.08 लाख। जमानियां में मतसा ग्राम समूह पेयजल योजना स्वीकृत लागत 625.22 लाख, देवरियां ग्राम समूह स्वीकृत लागत 215.43
लाख, फुल्ली ग्राम पंचायत पेयजल योजना में स्वीकृत लागत 428.17 लाख तथा भदौरा में रक्सहां ग्राम पंचायत पेयजल योजना स्वीकृत लागत 285.91 लाख, योजनाओ को लोकार्पण मंत्री द्वारा किया गया। मंत्री ने अपने निर्धारित समय पूर्वान्ह 11 बजे विकास खण्ड मनिहारी पहुचे जहां उनका स्वागत , ब्लाक प्रमुख मनिहारी , प्रतिनिधि योगेन्द्र सिंह, ने मा0 मंत्री जी एवं एल एल सी विशाल सिंह चंचल को स्मृति चिन्ह एंव अंग वस्त्र व पूष्प देकर सम्मानित किया। शिलान्यास /लोकार्पण के कार्यक्रम का शुभारम्भ मंत्री द्वारा पूजा अर्चन करने के उपरान्त एंव विकास खण्ड परिसर में वृ़क्षारोपण कर किया गया।
मंत्री ने ग्राम प्रधानो के विदाई/सम्मान समारोह में उपस्थित ग्राम प्रधानो को अंग वस्त्र तथा जनपद मे चयनित 25 स्वयं सेवा समूहो को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिलान्यास/लोकापर्ण कार्यक्रम में विधायक जमानियॉ सुनीता सिंह, एम एल सी विशाल सिंह, चंचल, विधायक सदर संगीता बलवंत, ने मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकार श्री प्रकाश गुप्ता, उपजिलाधिकारी जखनियां सूरज यादव, अधिशासी अभियन्ता जल निगम, आर ई एस, परियोजना निदेशक विजय प्रकाश वर्मा, प्रधानगण, बी0डी0सी, रोजगार सेवक संघ, सफाई कर्मवारी संघ के पदाधिकारी एंव आमजनमानस, प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा भानू प्रताप सिंह ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ट्रेन से कटकर युवक की मौत
Next: ऑनलाइन प्रतियोगिता हुई संपन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.