Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कम्बल मिलते ही खिले चेहरे

संवाददाता 29-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। हाड़ कपाती इस ठंड में जरूरतमंद और गरीब लोगो को ठंढ से निजात पाने के लिए कंबल मिल जाए तो इससे बड़ी खुशी उनकी क्या हो सकती है । कुछ ऐसी ही खुशी तहसील क्षेत्र के गोड्सरा गांव में मंगलवार की दोपहर देखने को मिली।

तहसील क्षेत्र के गोड्सरा गांव निवासी तबरेज खान के आवासीय परिसर में गांव के गरीब और जरूरत मंद लोगो के बीच युवा पत्रकार मारूफ खान के द्वारा करीब 100 लोगो के बीच कंबल वितरित किया गया। कंबल मिलते ही जरूरतमंदों के चेहरे पर एक मीठी मुस्कान देखने को मिली। मंगलवार की दोपहर गांव के लोगो के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। कंबल पाने के लिए सुबह से ही लोगो की भारी भीड़ जुटी रही।जिसमें गांव के करीब 100 लोगो के बीच पत्रकार मारूफ खान के हाथो कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण के दौरान मुख्य अतिथि मारूफ खान ने कहा कि सबसे बड़ा धर्म मानव सेवा है। अगर आप सक्षम है तो मानव सेवा में लग जाइये।किसी के भला करने के लिए जरूरी नही है कि आप किसी पद पर आसीन हो। बिना पद के और बिना लालच के सेवा ही श्रेष्ठ मानी जाती है। उक्त अवसर पर क्षेत्रीय लेखपाल जितेंद्र कुमार, लेखपाल शहनशाह, अब्दुल माबूद खान, वसीम खान, वजैर खान, हारीश ,सकलदीप बनवासी, सोमारू राम आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रिलायंस फाउंडेशन द्वारा नॉलेज फेयर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next: 16372 किसानो से लक्ष्य के सापेक्ष 94786.063 मी0 टन धान की हुई खरीद

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.