Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सड़क हादसे में मृत द्वय शिक्षक को दी गई श्रद्धांजलि

संवाददाता 31-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

सड़क दुर्घटना में घायल वरिष्ठ पत्रकार को स्वास्थ्य लाभ के लिए किया गया कामना

कंदवा(चन्दौली)। थाना क्षेत्र के बरहनी गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को प्रधानाध्यापक अनिल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया गया और दुर्घटना में घायल पत्रकार सुनील सिंह के स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। बैठक में दो मिनट का मौन रखते हुए शिक्षकों ने दिवंगत शिक्षक डाक्टर संजय सिंह को श्रद्धांजलि दी।

बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता यशवर्धन सिंह ने कहा कि शिक्षक की असामयिक मौत से शिक्षक समुदाय दुखी है। कहा कि शिक्षक परिवार भविष्य में किसी भी सहयोग के लिए समर्पित है।इस अवसर पर बांके बिहारी सिंह, जय गोविंद सिंह, संजय कुमार सिंह, योगेश सिंह, आशीष दुबे, ओम प्रकाश निराला, अमित सिंह, श्यामबहादुर सिंह, जयप्रकाश सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

कंदवा(चन्दौली)। क्षेत्र के तेल्हरा गांव में बृहस्पतिवार को बसपा के पूर्व जिला संयोजक विजय शंकर सिंह के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सड़क दुर्घटना में मृत हमीदपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक डॉ संजय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर पूर्व जिला संयोजक विजय शंकर सिंह ने कहा कि डॉ संजय सिंह की आकस्मिक मौत से पूरा क्षेत्र मर्माहत है।इससे समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके द्वारा कराए गए सामाजिक कार्यों को लोग आजीवन याद करेंगे। उनके द्वारा क्षेत्र की बालिकाओं को दी जा रही निःशुल्क बालिका शिक्षा को हमेशा याद किया जाएगा। इस दौरान नरेंद्र सिंह, डॉ जय कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, श्यामलाल आदि लोग रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बंध्याकरण के लिये 54 महिलाओं ने कराया पंजीकरण
Next: उच्च न्यायालय के आदेश पर हटाया गया अतिक्रमण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और त्योहारों को लेकर गाजीपुर में धारा 163 लागू, 31 अगस्त तक निषेधाज्ञा प्रभावी

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.