Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

किसान के समर्थन में सड़क पर संघर्ष करते रहेंगे-काग्रेंस जिलाध्यक्ष

ब्यूरो 02-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जखनिया विधानसभा के शिव मंदिर पर झण्डा रोहण कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा कांग्रेस संदेश यात्रा निकाली गई।

संदेश यात्रा जखनिया कस्बा में अमर शहीद रामुग्रह पांडे के मूर्ति पर मल्यापर्ण व कौला जखनिया तिराहे पर स्वर्गीय जयकिसुन सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख के मूर्ति पर माल्यार्पण कर अलीपुर मनरा होते हुए तहसील मुख्यालय पर समापन किया गया। जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष सुनील राम ने करते हुए कहा कि यह केंद्र की सरकार किसान विरोधी बिल जब तक वापस नहीं लेंगी, हम किसान के समर्थन में सड़क पर संघर्ष करते रहेंगे। पीसीसी सदस्य  पंकज दुबे ने कहा कि यह जोगी और मोदी की सरकार जो हिटलरशाही रवैया अपना रही है। इससे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। हम किसान के समर्थन में खड़े रहेंगे इसके लिए चाहे जितना मुकदमा लिखना हो या जेल में डालना हो, डालो हम कभी डरने वाले नहीं है। ब्लॉक अध्यक्ष देवनारयण सिंह ने कहा कि हम प्रियंका के नेतृत्व में एवं अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इस काला कानून से लड़ता रहेगा। मुख्य रूप से महासचिव राघवेंद्र राम, अवधेश भारती , महेश राम , सतिराम सिंह , ब्रीजेश कुमार, अब्दुल हमीद, शैलेंद्र सिंह , राजेश्वर तिवारी , गणेश पांडे , अनिल सिंह , राजेश सिंह , रामधार गिरी , दिव्यांशु पांडे , जावेद जिम्मी, बृजेश यादव, श्रीराम वर्मा , रामजी बिंद , राजकुमार चोबे, शशिकांत राम, सर्वानंद चौबे , जीयूत यादव , ओमप्रकाश राजभर आदि लोग मौजूद थे !

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विकास खण्ड स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Next: सक्रिय टीबी रोगी खोज(एसीएफ़)अभियान’ का हुआ शुभारंभ

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.