Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उद्घाटन मैच में रेवतीपुर ने मारी बाजी

विशेष संवाददाता 03-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
20210103_145922.jpg

फुटबाल– रेवतीपुर की टीम ने

जमानियां। क्षेत्र के ग्राम सभा ताजीपुर मांझा स्थित खेल के मैदान में शनिवार को श्रीबजरंग स्टार स्पोर्टिंग के तत्वावधान में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रेवतीपुर कि टीम ने एक गोल दाग कर उद्घाटन मैच में जीत हासिल की।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने फीता काटकर फुटबाल पर कीक मारकर इसका शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता का उदघाटन मैच नवजागरण स्पोर्टिंग क्लब अमौरा और एन.एस.आर स्पोर्टिंग क्लब रेवतीपुर के बीच 40-40 मिनट का खेला गया। जिसमें पहले हाफ के कड़े मुकाबले में दोनों ही टीम काई गोल नही कर पायी। वही दुसरे हाफ के शुरूआत से ही पुनः प्रयास जारी हुआ और 36 वें मीनट में रेवतीपुर कि टीम के खिलाड़ी छोटू ने एक गोल दाग कर टीम को बढत दिला दी। जो अंत तक करकार रहा और रेवतीपुर कि टीम 1-0 से जीत कर अगले राउंड में प्रवेश कर गयी। इस दौरान पर मुख्य अतिथि बसंत यादव ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन खेल को बढ़ावा देने के साथ युवओं के शारीरिक विकास में सहयोग कराता है। इससे गांव में छुपी हुई प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है। उन्होंने इस प्रकार का आयोजन करने पर आयोजको को बधाई दी। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष उत्तम यादव, उपाध्यक्ष-रोहित यादव, अर्जुन यादव, दिनेश प्रजापति, पुनीत यादव‚ सिंटू यादव, अभिषेक यादव,रामऔतार यादव,रामअशीष यादव, रितेश, विजयी,आदि मौजूद रहे। मैच में रेफरी-राजकुमार राय उर्फ नागा राय‚ गोलजज-प्राणपति यादव एवं रामाश्रय यादव और कमेंट्री-जयप्रकाश यादव ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रेल ठहराव आन्दोलन को जनमानस से जोड़ने के लिए हुआ बैठक
Next: पुलिस विभाग के विरुद्ध भाजपाईओं ने दिया धरना

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.