Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पूर्व छात्र नेता को मिली विधानसभा अध्यक्ष की कमान

ब्यूरो 05-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
0000

जमानिया। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्र नेता मोहम्मद फैयाज को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा अध्यक्ष मंगलवार को नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर मनोनित किया गया है।

आगामी 2021 विधान सभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए जमानिया क्षेत्र के उमरगंज निवासी और समाज सेवी मोहम्मद फैयाज ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के सामने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम कर पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर पार्टी के साथ चलने का शपथ लिया। जिसके बाद उन्हें प्रदेश महासचिव मनोज कुशवाहा ने उन्हें राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस कमेटी का जमानियां विधानसभा का अध्यक्ष मनोनित किया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव मनोज कुशवाहा ने कहा कि क्षेत्र में इनको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर के नौजवान छात्रों को हम आकर्षित करने का काम करेंगे मोहम्मद फैजान छात्रों के बीच में काफी लोकप्रिय है। इसका लाभ कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। इस दौरान श्री फैयाज ने कहा कि युवाओं, किसानों और समाज का विकास कांग्रेसी की देन है और इस पार्टी में सभी का मान सम्मान सुरक्षित है। वही राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि युवाओं के लिए कांग्रेस रोल मॉडल बन रही है अब वह दिन दूर नहीं है जब नौजवान छात्र युवा कांग्रेस से जुड़ कर अँधेर नगरी वाली सरकार को उखाड़ फेंकने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉक्टर डॉ जनक कुशवाहा, जिला अध्यक्ष सुनील राम, प्रदेश सचिव डॉ राहुल राजभर, प्रदेश महासचिव राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन मनोज कुमार कुशवाहा,साहब यादव, मनसूर संटू, जैदी मोहम्मद, राजीव कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शिक्षकों ने व्यक्त किया निधन पर शोक
Next: दो मिनट का मौन रख व्यक्त की शोक संवेदना

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.