Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खिलाड़ी कभी भी बूढ़ा नहीं होता- पूर्व मंत्री

संवाददाता 05-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210105-WA0029~2

गहमर(गाजीपुर)। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार की सुबह स्थानीय गांव के राम चबूतरा रामलीला मैदान से हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने धावकों को हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारम्भ किया।

रामलीला समिति राम चबूतरा द्वारा हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय गांव के राम चबूतरा के मैदान से मंगलवार को किया गया। जिसमें क्षेत्र के चयनित कुल 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया। गहमर राम चबूतरा के मैदान से शुरू हुई कुल 13 किलोमीटर दौड़ की यह प्रतियोगिता हरकरनपुर,भतौरा और बघौता गांव से होते हुए पुनः राम चबूतरा पर आकर समाप्त हुई। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखा लोगो का मन मोह लिया। प्रथम स्थान अवकल के पवन राजभर ने हासिल किया। वहीं द्वितीत स्थान पर गहमर के कृष्ण बिहारी चौधरी तथा तृतीय स्थान खड़वल के रोहित राजभर रहे। इस प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने शील्ड,ट्रैकशूट,मेडल एवं व्यक्तिगत पुरस्कार दे कर सम्मानित किया।अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि पूर्व पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि खिलाड़ी कभी भी बूढ़ा नहीं होता। इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई प्रतिभाओं को अवसर देने होता है।आज भी गांव में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।उनको निखारने की जरूरत है।
उक्त अवसर पर बिमलेश सिंह, लव सिंह, सुनील सिंह, अनिल यादव, शक्ति सिंह, रमेश सिंह, प्रमोद सिंह, सुधीर सिंह, बब्बन सिंह, हे राम सिंह , माखन खरवार, मार्कण्डेय सिंह, कुणाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मिथिलेश गहमरी ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: छह स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ कोविड-19 वैक्सीनेशन का ड्राई रन
Next: ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ीयों ने दिखाया दमखम

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.