Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कम राजस्व प्राप्ति वाले विभागो के प्रति डीएम ने व्यक्त की नाराजगी

ब्यूरो 07-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210107-WA0008

ग़ाज़ीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं मासिक स्टाफ बैठक राईफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ।

बैठक में जिलाधिकारी ने बड़े बकायेदारों की वसूली, प्रतिमाह तथा प्रति अमीन औसत वसूली, विभागीय राजस्व प्राप्ति की प्रगति, रोस्टर के अनुसार कलेक्ट्रेट/तहसीलों का निरीक्षण, 05 वर्ष से अधिक पुराने राजस्व वादों के निस्तारण, मण्डलायुक्त द्वारा कलेक्ट्रेट के निरीक्षण की समीक्षा,दो लाख रूपये से अधिक धनराशि के बकायोदारों, गॉव सभा कृषि भूमि आवंटन की प्रगति की स्थिति, आवास स्थल आवंटन की प्रगति की स्थिति, मत्स्य/तालाब, पोखरों के आवंटन की प्रगति,कुम्हारी कला, वृक्षारोपण हेतु भूमि आवंटन, आम आदमी बीमा योजना, आडिट आपत्ति, अंश निर्धारण, आईजीआरएस, मोटर देय, सिचाई, काउण्डर फाईल, चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, औद्योगिक ऋण, बाट माप, बैक देय, परिवहन, मण्डी समिति, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, के सम्बन्ध विस्तारपूर्वक समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कम राजस्व प्राप्ति वाले विभागो के प्रति नाराजगी व्यकत करते हुए उन्होनें समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रत्येक माह पूर्ण करने की कार्य योजना बनाकर मूर्त रूप प्रदान करने निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों का आह्वान करते हुए उन्हें निर्देश दिया कि राजस्व प्राप्ति के संबंध में जो विभाग कार्य कर रहे है उनके द्वारा अपने-अपने लक्ष्य को प्रत्येक माह उसे पूर्ण कर अंतिम रूप प्रदान किया जाए ताकि सभी विभागों में राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूर्ण किए जा सकें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित विभागीय अधिकारी की होगी।जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक में वाणिज्य कर की समीक्षा के दौरान वाणिजय विभाग की कम वसूली पायी गयी जिसपर जिलाधिकारी ने वाणिज्य विभाग को चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश दिया तथा परिवहन विभाग, वन विभाग, एवं विद्युत विभाग के अधिकारी को कम वसूली पर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया तथा भौतिक प्रगति बढ़ाने को कहा। खनन विभाग में कम वसूली पर अधिकारी को अग्रीम आदेश तक वेंतन रोकने का निर्देश तथा अगली बैठक से पहले इसमें अपनी प्रगति अवश्य बढ़ा लिया जाय। नगर पालिका गाजीपुर की वसूली कम होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा तत्काल स्पस्टीकरण जारी करने को कहा। उन्होने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतो के अधि0अभि0 को निर्देशित किया है कि वसूली की प्रगति को बढ़ाया जाय। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित, दाखिल खारिज 122बी0 में विवादित वादो का निस्तारण करने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। बैठक में अपर जिलाधिकरी वि0रा0 राजेश कुमार सिंह समस्त उपजिलाधिकारी तहसीलदार, अपर जिलाधिकारी भू0राजस्व, कलेक्ट्रेट के कर्मचारी एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कृषकों को जागरुक करने का दिया गया निर्देश
Next: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का हुआ गठन

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.