Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नोडल अधिकारी एवं गैर जनपद के उप मुख्य चिकित्साधिकारी का औचक निरक्षण, मचा हडकंप

संवाददाता 08-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210108-WA0031

जमानियां। गाजीपुर के नोडल अधिकारी एवं मऊ जनपद के उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ उमेश सिंह सुबह करीब 11 बजे नगर स्थित पशु चिकित्सालय पहुंचे और अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का अवचक निरीक्षण किया।  जिससे चिकित्सालय में हडकंप मचा रहा।

डॉ उमेश सिंह ने पहले पशु चिकित्सालय में बनाये गये अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साफ सफाई सहित आश्रय स्थल पर बोर्ड न लगे होने पर फटकार लगायी। इसके बाद उन्होंने नर एवं मादा गोवंशों को अलग अलग रखने कि व्यवस्था को देखा। वही पशु अस्पताल के पीछे कि बाउण्ड्री टूटा देख उन्होंने शासन को स्थिति से अवगत कराने की बात कही। इसके बाद उन्होंने पशुओे के लिए रखे पुआल कि कुट्टी  के रख रखाव को देखा और उसे व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने की बात कही। आश्रय स्थल पर सुबह शाम नियमित जांच और दवा आदि के बारे में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जाना।  इस संबंध में डॉ उमेश सिंह ने बताया कि गोवंश आश्रय स्थल पर कुल 102 गो वंश है। जिसमें से 85 नर और 17 मादा गोवंश है। मादा गोवंशों के लिए पर्याप्त व्यवस्था नही है। जिससे गोवंश पूरे परिसर में घुम रहे है। उन्होंने बतया कि बाउण्ड्री टूटी है। जिसको लेकर शासन को पत्र लिखा जाएगा और उसे दुरूस्त कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संतोष कुमार‚ डॉ सुभाष सिंह‚ संजय कुमार‚ अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सर्वोच्च प्राथमिकता कार्यक्रमों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
Next: संगठन श्री जन अभियान के तहत कमेटी का हुआ चयन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.