Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक

ब्यूरो 11-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
2 (2)

जमानियां। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली हैं।सोमवार को तहसील सभागार में तहसील प्रशासन ने सर्किल के थाना प्रभारियों राजस्व कर्मियों व विकास विभाग के साथ बैठक कर केंद्रों के अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों की समीक्षा बैठक की।

उपजिलाधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आगामी पंचायत को लेकर राजस्व, पुलिस व विकास विभाग के लोग तैयारियां शुरू कर दे।उपजिलाधिकारि ने केंद्र के अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों की जानकारी राजस्व,पुलिस व विकास विभाग से लिया। कहा कि ब्लॉक व तहसील वॉर केंद्र के अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों की जानकारी उपलब्ध करानी हैं।केक्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण ने कहा कि थाना निरीक्षक व थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्रों के केंद्रों की अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों की सूची तैयार कर उच्चाधिकारी को प्रेषित कर दे ताकि पंचायत चुनाव में कोई समस्या उत्पन्न नहीं हो सके। बैठक में तहसीलदार आलोक कुमार, कोतवाल राजीव सिंह, दिलदारनगर थाना निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय, रेवतीपुर थाना निरीक्षक कमलेश पाल, नगसर थाना निरीक्षक‚ अवधेश नारायण सिंह सहित गहमर,सुहवल थाना के उपनिरिक्षक मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निःशुल्क सुन्दर कांड पुस्तक का वितरण
Next: नपा के कार्यो की, तीन सदस्यीय टीम कर रही जांच

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.