Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

फौजी के घर पर किया दबंगो ने कब्जा

विशेष संवाददाता 12-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20210112-222447_WhatsApp.jpg

देश की सरहदों की निगहबानी कर देश की सुरक्षा करने वाले वीर जवान अपने घर परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए जिला प्रशासन के लोगों का चक्कर लगाते नजर आ रहे है। जी हां गाजीपुर के जमानिया थाना इलाके के बरुईन गांव के रहने वाले फौजी सलमान से जुड़ा हुआ मामला है।

सलमान इस समय भारतीय सेना में तैनात है और इनके ससुराल में इनकी पत्नी और सास ही रहती है। सलमान अपनी पत्नी और सास के साथ जिलाधिकारी कार्यालय का चक्कर लगाते हुए देखा गया। जब फौजी सलमान से जानकारी ली गई तो पता चला कि उनके ससुराल में सास के नाम से प्रापर्टी है और दबंगो के साथ मिलकर पट्टीदार लगातार कब्जा करते जा रहे है। जब सलमान इस बात पर आपत्ति जताते है तो उनको जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। सलमान ने ये भी बताया कि ससुराल में पत्नी और सास के अलावा कोई नहीं है। सास अमीना के नाम से लंबी चौड़ी प्रॉपर्टी है । लेकिन इनका कोई नहीं होने की वजह से कुछ लोगों की नजर उस प्रॉपर्टी पर लग गई है ।जिसको उनके ही पट्टीदार के कुछ लोग गांव के ही कुछ दबंग लोगों के द्वारा फर्जी तरीके से प्रॉपर्टी बेच कर उस पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं ।जबकि आज भी खतौनी में उनकी सास अमीना का नाम दर्ज है जिसको लेकर आज व जिलाधिकारी से मिले हैं।

वहीं इस मामले पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि आज फौजी सहित परिवार उनसे मिला जिसकी जानकारी होने पर तत्काल उप जिलाधिकारी जमानिया को तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त जमीन को कब्जे से मुक्त करने का निर्देश दिया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: किसान मेला का आयोजन कल
Next: बिजली विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, दुकानें बंद कर लोग हुए फरार

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.