Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सीएमओ ने मीडिया ब्रीफिंग के माध्यम से होने वाले वैक्सीनेशन की दी जानकारी

ब्यूरो 15-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210115-WA0014

गाजीपुर। कोविड-19 वैक्सीनेशन जो जनपद के 4 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाया जाना है। उसको लेकर शासन के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जीसी मौर्या के द्वारा एक मीडिया ब्रीफिंग कार्यक्रम के माध्यम से 16 जनवरी को होने वाले वैक्सीनेशन कार्यक्रम की जानकारी दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जनपद के 4 स्वास्थ्य केंद्रों में जिला पुरुष अस्पताल गोराबाजार, जिला महिला अस्पताल ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक वैक्सीनेशन कार्यक्रम किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि जनपद में प्रथम वैक्सीनेशन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जीसी मौर्य का किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जी सी मौर्य ने बताया कि 16 जनवरी को होने वाले वैक्सीनेशन के लिए डॉ मनोज सिंह को जिला पुरुष अस्पताल,डॉ डीपी सिन्हा को जिला महिला अस्पताल, डॉ के के वर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया,डॉ प्रगति कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर का नोडल बनाया गया है। जिनकी देखरेख में पूरा वैक्सीनेशन कार्यक्रम किया जाएगा। वैक्सीनेशन के लिए जनपद में 13 जनवरी को 1619 वायल वैक्सीन जिसमें 16190 डोज जनपद पहुंच चुकी है। यह वैक्सीन सिरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया पुणे के द्वारा निर्मित गया है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक सत्र स्थल पर 100 चिकित्सा कर्मी एवं पैरामेडिकल स्टाफ का टीकाकरण किया जाएगा। जिसके लिए नोडल एवं सुरक्षाकर्मी सुबह 8:30 बजे तक पहुंच जाएंगे। एवं वैक्सीनेशन समाप्ति के आधे घंटे के बाद वैक्सीनेशन कार्यक्रम को क्लोज किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि जिन लोगों का वैक्सीनेशन हो जाएगा उसके बाद भी उन लोगों को मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि सभी लाभार्थियों का जिन्हें वैक्सीनेशन किया जाना है उनकी लिस्ट तैयार कर लिया गया है। एवं नोडल को भेज दिया गया है। सत्र स्थल पर टीकाकरण टीम में 5 सदस्य रहेंगे एवं एक टीम रिजर्व रहेगी। इस दौरान उन्होंने बताया कि गर्भवती महिला, स्तनपान कराने वाली माता एवं 18 साल से कम उम्र वालों को या वैक्सीन नहीं लगाया जाएगा।

इस कार्यक्रम में कोविड-19 नोडल डॉ मनोज सिंह, एसीएमओ डॉक्टर के के वर्मा, डॉ डीपी सिन्हा, डॉ प्रगति कुमार,डब्ल्यूएचओ के एसएमओ ईशान कागरा ,जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस मृत्युंजय दुबे, यूनिसेफ के धर्मेंद्र तिवारी व अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मकर संक्रांति पर किया भन्डारे का आयोजन
Next: पूर्व कैविनेट मंत्री ने A बाजार मॉल का फीता काटकर किया भब्य उद्घाटन

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.