Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नहर में पानी न होने से किसानों हो रहे परेशान

संवाददाता 15-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। क्षेत्र की नहर में पानी न होने से किसानों को हो रही परेशानी। गेहू सरसो की फसल पानी के अभाव में पड़ रहा प्रतिकूल प्रभाव।

चौधरी चरण सिंह पम्प कैनाल जमानिया से संचालित जमानिया दिलदारनगर उसिया मुख्य नहर, और दिलदारनगर गोड़सरा रजवाहा में क्षमता के अनुरुप पानी न होने से क्षेत्रीय किसानों को परेशानी हो रही हैं। क्षेत्रीय किसान भोलू खान, जमशेद खा, एनाम खान, शम्स तबरेज उर्फ पिंटू, सफीआलम खान खुर्शीद, नौशाद खान आदि ने बताया कि दिलदारनगर से गोड़सरा छोटी नहर और मुख्य नहर में पानी न होने से किसानों की फ़सल बिगड़ रही हैं। गेहू, सरसो, दलहन, तिलहन आदि फसलो को पानी की सख्त आवश्यकता है। लेकिन नहरों में पानी नही होने से किसानों को महंगे संसाधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के वावजूद अभी तक पानी नही छोड़ा गया है। बसपा नेता परवेज खान ने कहा कि किसानों को गेहू की फसल के लिए पानी की जरूरत है लेकिन अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हजारो विघा की फसल खराब रही है। कहा कि सम्बंधित कर्मचारियों को मुख्य नहर और दिलदारनगर गोड़सरा रजवाहा में पानी के लिए कई बार कहा गया लेकिन लापरवाह अधिकारियों के कारण आज किसानों की हजारो विघा फसल खराब होने के कगार पर है अगर समय से पानी नही मिला तो फसल बर्बाद हो जाएगी। किसानों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द नहर में पूरी क्षमता के साथ पानी छोड़ने की मांग की है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पूर्व कैविनेट मंत्री ने A बाजार मॉल का फीता काटकर किया भब्य उद्घाटन
Next: अर्धदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.