Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जेपी ग्रुप के संस्थापक का आगमन 25 को, तैयारी तेज

ब्यूरो 21-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210121-WA0019

जमानियां। क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल में 25 जनवरी को देश के बड़े उद्‍योगपति में शुमार जेपी ग्रुप के संस्थापक जयप्रकाश गौड़ का आगमन हो रहा है। जिसको लेकर स्कूल पर हैलिपेट आदि बना कर तैयारी शुरू हो गयी है।

विद्‍यालय के अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि देश विदेश अपने उद्‍योग का ख्याति पहुंचाने वाले जेपी सीमेंट, सरदार सरोवर बांध, टेहरी बांध, यमुना एक्सप्रेस वे, जेपी होटल, जेपी हास्पीटल, जल विद्युत परियोजनाओं के अतिरिक्त उच्च तकनीकी शैक्षणिक संस्थानो के संस्थापक जयप्रकाश गौड़ क्षेत्र में आ रहे है। जिसकी अगवानी करने का अवसर विद्‍यालय परिवार को मिला है। जो गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्‍यालय के चेयरमैन एवं पूर्व जेपी ग्रुप के कर्मचारी सर्वानंद सिंह से शिष्टाचारीक मुलाकात है। वे अपने हेलीकाप्टर से स्कूल के प्रांगण में बनाये गये हैलिपेट पर उतरेंगे और मुलाकात कर वापस लौटेंगे। इस बाबत विद्‍यालय के चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने बताया कि श्री गौड़ बहुत ही साधारण व जीवट व्यक्तित्व के धनी है। उनका पारिवार से पारिवारिक लगाव है और वह नौकरी के दौरान में भी कभी मुझे कर्मचारी की तरह नही बल्कि छोटे भाई की तरह मानते रहे। उन्होंने उनका स्वागत करना अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि बतायी और उनके स्वागत में कोई कोस कसर न रहे इसको लेकर वे स्वयं पूरी तैयारियों का जायजा ले रहे है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री ने आवास हेतु ऑनलाइन धनराशि का हस्तांतरण
Next: महाप्रबंधक ने जरुरतमंदो को वितरित किया कम्बल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.