Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भव्य श्री राम मंदिर निर्माण में लोगों ने 8 लाख 12 हजार 6 सौ रुपये का दिया सहयोग

संवाददाता 27-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गहमर(गाजीपुर)। विश्व हिंदू परिषद द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के भव्य निर्माण हेतु चलाये जा रहे निधि समर्पण कार्यक्रम के तहत मंगलवार की शाम जमानिया विधायक सुनीता सिंह के आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें विधायक सहित गांव के लोगों ने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए चेक एवं नकद से कुल 8 लाख 12 हजार 6 सौ रुपये की राशि प्रदान की। निधि समर्पण कार्यक्रम के जिला अभियान प्रमुख विनोद उपाध्याय के नेतृत्व में निधि समर्पण कार्यक्रम का आयोजन जमानिया विधायक सुनीता सिंह के आवास पर मंगलवार की देर शाम किया गया। जिसमें जमानिया विधायक सुनीता सिंह ने ₹5 लाख 51 हजार का चेक सौंपा। इसके अलावा 2 लाख 61 हजार 600 रुपये क्षेत्र के अन्य लोगो ने प्रदान किया। इस संबंध में सुनीता सिंह ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि भव्य राम मंदिर निर्माण में आप यथा शक्ति सहयोग कर इस नेक और पुनीत कार्य मे भागीदार बने। उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जिला प्रचारक सुशील ,सचितानंद,विभाग अध्यक्ष राजेश उपाध्याय,जिला हिसाब प्रमुख व जिला मंत्री डॉ बुद्ध नारायण उपाध्याय, मारकंडे सिंह, ओमप्रकाश राय, परीक्षित सिंह, शेरू सिंह, हरिओम सिंह, शिवशंकर सिंह,.प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, दिलीप, राकेश, अखिलेश आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: युवती ने खाया विषाक्त पदार्थ
Next: अराजक तत्वों ने पुवाल में लगाई आग

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.