Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छात्रवृत्ति आवेदन पत्र में संसोधन की तिथी बढ़ी

ब्यूरो 29-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया है कि शैक्षिक सत्र 2020-21 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्कप्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति आवेदन पत्र में अंकित त्रुटियों / संदेहास्पद डाटा को छात्रों द्वारा सही करने की समयावधि शासन द्वारा 01 फरवरी , 2021 से 10 फरवरी , 2021 तक निर्धारित किया गया है , जिसमें सदेहास्पद डाटा को छात्रों / विद्यालयों के लॉगिन पर उपलब्ध कराया जायेगा , जहां से छात्रों द्वारा त्रुटियों को ऑनलाइन सुधार किया जायेगा ।

छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने में छात्र – छात्राओं द्वारा वार्षिक परीक्षाफल / दोनो सेमेस्टर का परीक्षाफल न निकलने की दशा में त्मेनसज छवज ल्मज क्मबसंतमक ऑप्शन चुनते हुए छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन किया गया है , ऐसे सभी छात्रों का डाटा संदेहास्पद श्रेणी में है, परीक्षाफल भरते हुए ऑनलाइन पुनः सब्मिट किया जायेगा और सब्मिट करने के उपरान्त छात्रों द्वारा विलम्बतम 12 फरवरी , 2021 तक समस्त वांछित संलग्नको सहित अपने विद्यालय पर जमा किया जाना है , जहाँ से विद्यालय द्वारा 13 फरवरी , 2021 तक अभिलेखों का मिलान करते हुए पुनः छात्रवृत्ति डाटा को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित किये जाने है। उन्होने जनपद के समस्त दशमोत्तर कक्षा के छात्र – छात्राओं एवं विद्यालयों को सूचित किया है कि उपरोक्त समय सारिणी के अनुसार छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों में सुधार करते हुए ऑनलाइन सत्यापित / अग्रसारित करना सुनिश्चित करे , अन्यथा सरपेक्ट डाटा की स्थिति मे छात्र – छात्राओं के छात्रवृत्ति धनराशि नियमानुसार मिलना सम्भव नहीं हो सकेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ग्राम पंचायतों के मतदाता सूची की प्रतियॉ कार्यालय में उपलब्ध
Next: शहीदों की स्मृति में कल 02 मिनट का मौन धारण करने के दिशा निर्देश जारी

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.