Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बजट अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा-डॉ.शरद कुमार

ब्यूरो 01-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210201-WA0002~2

जमानियां। पूर्वांचल आर्थिक संघ के अध्यक्ष एवं हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डा.शरद कुमार ने बजट पर त्वरित टिप्पणी करते हुए आज संसद में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड़ 19 के चलते यह बजट अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने बजट की चुनौती को बढाया है।इस बजट में स्वास्थ्य और कल्याण पर बडी गम्भीरता दिखाई गई है जो बहुत उपयोगी है।आने वाले दिनों मे पी. एम.आत्मनिर्भर स्वास्थ्य योजना लान्च होने जा रही है जो शुभ संकेत है। सडक परिवहन और रेल परिवहन पर इस बजट में भारी धनराशि व्यय किए जाने का प्रस्ताव है जिससे जीवन सरस होगा वहीं जल जीवन मिशन लान्च करके जल संरक्षण को बढावा देने कि योजना की मैं सराहना करता हूं। एमएसएमई के लिए 15,700 करोड़ का आवंटन किया गया जिससे उद्योग और रोजगार दोनों का विस्तार होगा।
आगे से जीएसटी प्रक्रिया आसान होने जा रही है। रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर पर 40,000 करोड़ का निवेश गाँवों की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकेगी। बजट 2021 मुख्य रूप से हेल्थ और वेल्थ पर केन्द्रित है। कुल मिलाकर यह बजट वर्तमान आवश्यकताओं के मद्देनजर संतुलित एवं समय की मांग के अनुरूप है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: धू-धू कर जल उठा ट्रांसफार्मर,आपूर्ति बाधित
Next: लाभार्थियों के संसोधन के लिए कैम्प का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.