Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

माला पहनाकर और प्रतीक चिह्न व शॉल ओढ़ाकर दी गई भावपूर्ण विदाई

संवाददाता 01-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210201-WA0050

जमानियां। कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सेनापति सिंह के सेवानिवृत्त होने पर साथी पुलिस कर्मियों ने विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया और उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी।
कोतवाली परिसर में हुए विदाई सम्मान समारोह में सीओं हितेन्द्र कृष्ण ने कहा कि उपनिरीक्षक सेनापति सिंह ने कर्तव्य के प्रति हमेशा गंभीरता दिखाई। कोतवाल राजीव कुमार सिंह‚ नायब तहसीलदार राकेश कनौजिया, उपनिरिक्षक मंशाराम गुप्ता‚ उपनिरिक्षक देवेन्द्र सिंह‚ उपनिरिक्षक मंजर अब्बास‚ उपनिरिक्षक इंद्रलाल भारती‚ उपनिरिक्षक विनय सिंह‚ चौकी प्रभारी अमित पाण्डेय ने भी उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक सेनापति सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग से उन्हें जो स्नेह और प्रेम मिला है जो अद्वातिय है। जिसके बाद साथ कर्मचारियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर और प्रतीक चिह्न एवं शॉल ओढ़ाकर भावपूर्ण विदाई दी गई। इस दौरान  कांस्टेबल बलवंत सिंह‚  कांस्टेबल रत्नेश कुमार‚  कांस्टेबल रवि कुमार‚ कांस्टेबल अजय गौंड‚  कांस्टेबल रंजीत कुमार‚  कांस्टेबल विपिन तिवारी  आदि सहित समस्त कोतवाली पुलिस के कर्मचारी एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ई-ईपिक के डाउनलोडिंग के बारे में दिशा-निर्देश जारी
Next: बजट को जानने के लिए क्षेत्र के लोगों में दिखा उत्साह

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.