Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आद्र भूमि का महत्व बताने के लिए जागरूकता रैली, बाइक रैली, पेंटिंग प्रतियोगिता, मॉडल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ब्यूरो 02-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210202-WA0040

गाजीपुर। नेहरु युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर लोगो को आद्र भूमि का महत्व बताने के लिए जागरूकता रैली, बाइक रैली, पेंटिंग प्रतियोगिता, मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्व आर्द्रभूमि दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता एंव अपर जिलाधिकारी वि0रा0 राजेश कुमार सिंह ने बुकलेट का अवलोकन/शुभारम्भ किया।

नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी कपिलदेव राम ने बताया की आर्द्रभूमि हमारे जीवन में आर्थिक के साथ-साथ प्राकृतिक रूप से भी महत्व रखता है इसलिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। इसी क्रम में जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मातृभूमि हमारी वैश्विक अर्थव्यवस्था को रेखांकित करता ही है साथ ही में हमारे घर को प्रकृति भी प्रदान करता है। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय ष्विश्व आर्द्रभूमि दिवसष् का आयोजन नेहरू युवा केंद्र, गाज़ीपुर के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर हमारे कु. प्रिया पांडे ने विश्व आर्द्रभूमि दिवस के औचित्य, इसके आयोजन का महत्व तथा इसके प्रारंभ का इतिहास बताया। उन्होंने अपने वक्तव्य में रामसर कन्वेंशन 1977 (ईरान) की शुरुआत से लेकर अब तक इस दिशा में किए गए प्रयासों का उल्लेख किया। आर्द्रभूमियों के प्रदूषण तथा उनके अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरे से आगाह करते हुए, उन्होंने जन सहयोग तथा जन सहभागिता को इसे संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण बताया। प्रिया ने अपने वक्तव्य में यह भी कहा आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखने में जल की गुणवत्ता और उसकी उपलब्धता को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमें इनके संरक्षण को लेकर जागरूक होना चाहिए। इस अवसर पर भी.ए. तृतीय वर्ष की छात्राओं स्नेहा और उनके समूह द्वारा एक पर्यावरण जागृती नाटक का मंचन किया गया। जिसमें गांव के पोखरे, तालाबों, ताल इत्यादि को दबंगों तथा भू माफियाओं से बचाने में ग्रामीणों एवं युवा वर्ग के प्रयासों को रेखांकित किया गया। इस विशिष्ट दिवस के अवसर पर मॉडल प्रतियोगिता, चार्ट- पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तूबा नूर एवं उज्मा खातून, द्वितीय स्थान पूजा यादव तथा तृतीय स्थान आकांक्षा राय को प्राप्त हुआ। कल्याणी राय द्वारा प्रकृति संरक्षण से संबंधित एक गीत तथा बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं खुशबू तथा समूह द्वारा पर्यावरण जागृती हेतु एक हरियाणवी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। श्रेया राय एवं बीनू सिंह ने अपने एकल भाव नृत्य द्वारा पर्यावरण चेतना की अलख जगाई। कार्यक्रम का संचालन कुसुम यादव द्वारा किया गया। परिकल्पना तथा संयोजन डॉ संतन कुमार राम का रहा। निर्णायक का दायित्व डॉक्टर सारिका सिंह एवं डॉ विकास सिंह ने निभाया इस अवसर पर डॉ निरंजन कुमार यादव, डॉक्टर बी एन पांडे,सुभाष चंद्र प्रसाद ए पी ए, स्माइल, चंद्रशेखर, अजय, संतोष, इंद्रजीत आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एक हैंड ग्रेनेड एवं दो असलहों के साथ पुलिस का फरार जवान सहित एक गिरफ्तार
Next: चौरी-चौरी शताब्दी महोत्सव के आयोजन के लिए बैठक सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू

ब्यूरो 25-07-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में पति पर मुकदमा, पुलिस ने शुरू की जांच

ब्यूरो 25-07-2026
CSF-Logo-500x280

मड़हे से दो गाभिन भैंसें चोरी, घटनास्थल पर मिली संदिग्ध की साइकिल

ब्यूरो 25-07-2026
CSF-Logo-500x280

बाइक पर ₹25 हजार की छूट का झांसा देकर ठगी, मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 25-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.