Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में पति पर मुकदमा, पुलिस ने शुरू की जांच

ब्यूरो 25-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के करजही गांव की एक विवाहिता ने अपने पति पर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता आरती गोस्वामी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी शादी वर्ष 2007 में मीना बाजार मारकुंडी, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र निवासी संतोष गिरी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के करीब दो वर्ष बाद से ही पति मायके से रुपये लाने का दबाव बनाते हुए उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। वर्ष 2022 में आरोपी ने उन्हें बच्चों सहित मायके भेज दिया था।पीड़िता के अनुसार, रिश्तेदारों के प्रयास से 3 जुलाई 2026 को पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ, जिसके बाद उनकी विदाई कराकर ससुराल भेजा गया। हालांकि, इसके बावजूद पति के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया और प्रताड़ना जारी रही। आरोप है कि 19 जुलाई 2026 की रात पति ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। उसी दौरान भाई द्वारा मोबाइल पर हालचाल पूछने पर उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उनके माता-पिता और भाई ससुराल पहुंचे, जहां आरोपी ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की। इसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ मायके लौट आई। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मड़हे से दो गाभिन भैंसें चोरी, घटनास्थल पर मिली संदिग्ध की साइकिल
Next: श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू

ब्यूरो 25-07-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में पति पर मुकदमा, पुलिस ने शुरू की जांच

ब्यूरो 25-07-2026
CSF-Logo-500x280

मड़हे से दो गाभिन भैंसें चोरी, घटनास्थल पर मिली संदिग्ध की साइकिल

ब्यूरो 25-07-2026
CSF-Logo-500x280

बाइक पर ₹25 हजार की छूट का झांसा देकर ठगी, मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 25-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.