Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राजाराम शास्त्री ने ग्यारह हजार की धनराशि राममंदिर हेतु किया दान

ब्यूरो 06-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210206-WA0005~2

जमानियां। भारतीय संस्कृति में दान का महत्व जगत विख्यात है कहा भी गया है ‘ तुलसी पक्षिन के पिए घटे न सरिता नीर, दान किए धन न घटे जो सहाय रघुवीर ‘उन्हीं रघुवीर के मंदिर में ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए की धनराशि दान कर मंदिर निर्माण में सहभागी बने हैं जनपद जौनपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राजाराम शास्त्री।

भारतीय सनातन समाज में दान की परम्परा रही है जो किसी न किसी रूप में समाजोपयोगी कार्यों में सद्गृहस्थ अपनी गाढ़ी कमाई का कुछ अंश अपना कर्तव्य मानकर लगाते रहे हैं। इसी भावना और सात्विक परम्परा को नैतिक नियम मानते हुए सेवा निवृत्त शिक्षक राजाराम शास्त्री ने श्री जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में मंदिर निर्माण हेतु यह धनराशि समर्पित की।ध्यातव्य है कि शास्त्री जी सेवा निवृत्ति के बाद अपने पुत्र और हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां गाज़ीपुर में रसायनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ.अरुण कुमार के साथ जमानियां में रहते हैं। सादा जीवन उच्च विचार,आदर्श आचार संहिता में जीवन व्यतीत करते हुए अपने सेवा संकल्प से आपने तमाम विद्यार्थियों को ज्ञान रंजन कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में अपनी महनीय भूमिका निभाई है।प्रभु राम आपको स्वस्थ,सुखी संपन्न रखें ऐसी कामना ऐसी काशी प्रांत के संगठन मंत्री एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विस्तारक सुनील कुमार चौरसिया ने दान राशि प्राप्त कर की है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आग लगने से मची अफरा तफरी
Next: छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.