Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बिजली के खंभे मे टक्कर मार पीकप वाहन पलटा, दो घायल

संवाददाता 10-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG_20210210_172336

ज़मानियां। कोतवाली क्षेत्र के हरपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की सुबह गाजीपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार पीकप वाहन अनियंत्रित हो कर पलट गया। जानकारी के अनुसार नगर से जिला मुख्यालय के तरफ जा रही पीकप अनियंत्रित हो कर बिजली के खंभे से टकरा गयी और सडक के किनारे पलट गयी।

पीकप में रखा सारा सामान सड़क पर बिखर गया और चालक सहित  खलासी घायल हो गया। आस पास के लोगों ने आनन फानन में घायल चालक बबलू (40), एवं खलासी गोलू  (20) को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चालक ने बताया कि रहमान अंसारी ठेकेदार के द्वारा तहसील मुख्यालय के सामने रामलीला मैदान में लगभग एक सप्ताह से खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी चल रहा था। बुधवार को पीकप में सामान लादकर रसड़ा जा रहा था। इसी दौरान हरपुर के पास अनियंत्रित होकर बिजली की पोल में टकरा कर पलट गई। इस संबंध में बिजली विभाग के अवर अभियंता इन्द्रजीत पटेल ने बताया कि बिजली विभाग का खम्भा टुटा है। जिसकी क्षतिपूर्ति ली जाएगी और नियमानुसार कार्रवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वरिष्ठ पत्रकार की पुत्री का ईलाज के दौरान निधन
Next: पुलिया के नीचे मिला युवक का शव

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.