Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लगायी गयी आस्था कि डुबकी

संवाददाता 11-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
3

जमानियां। तहसील क्षेत्र सहित विभिन्न प्रांतों से आये लोगों ने मौनी अमावस्या के अवसर पर गुरूवार को नगर के परशुराम जमदग्नि ऋषि घाट पर पहुंचे और आस्था कि डुबकी लगाई। इस दौरान लोगों ने दान पुण्य किया।

नगर सहित ग्रामीण अंचलों में मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। सूर्योदय के साथ लोगों ने स्नान शुरू कर दिया। नगर समेत कई गांव और बिहार प्रांत के लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। नगर के बलूआ‚ कंकडवा‚ साधू‚ सतुआनी आदि घाटों पर श्रद्धालुओं ने  डुबकी लगाई। सूर्योदय के साथ ही परशुराम जम्दग्नी ऋषि घाट समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालु गंगा में स्नान करने पहुंच गए। ज्योतिष आचार्य संतोष पाण्डेय ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि अगर इस अमावस्या पर मौन रहें तो इससे अच्छे स्वास्थ्य और ज्ञान की प्राप्ति होती है। ग्रह दोष दूर करने के लिए भी ये अमावस्या खास मानी गई है। नगर के गंगा घाट पर मौनी अमावस्या के अवसर पर खासी भीड़ दिखाई दी। स्नान करने आये लोगों के मुताबिक इस दिन पितरों का तर्पण करने से पितृ दोष से मुक्ति मिल जाती है। मौनी अमावस्या पर किये गये दान-पुण्य का फल सौ गुना ज्यादा मिलता है। इस दिन गंगा का जल अमृत से समान होता है। मौनी अमावस्या को किया गया गंगा स्नान अद्भुत पुण्य प्रदान करता है। इस दौरान कोतवाल राजीव कुमार सिंह सहित तहसील के कर्मचारी शांति व्यवस्था के लिए चक्रमण करते रहे और व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: संगठन सृजन अभियान के तहत अध्यक्षों की सूची जारी
Next: ऑन लाइन प्रतियोगिता का आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.