Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संत समागम के समान दूसरा कोई दूसरा लाभ नही है-बाल योगी महंत महेश दास जी

संवाददाता 14-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210214-WA0021

मरदह(गाजीपुर)। क्षेत्र के महेगवां गांव स्थित डां भीमराव अंबेडकर पार्क में बेलसड़ी धाम सीतादास आश्रम के बाल योगी महंत महेश दास जी के सान्निध्य में विश्व कल्याण हेतु सतनाम पाठ तथा प्रवचन भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

उन्होंने अपने प्रवचनों में बताया कि संत के माध्यम से ज्ञान, भक्ति, वैराग्य और सत्संग ये सब साधन मिलते हैं और जो ब्रह्मा तक ले जाते हैं। सत्संग का लाभ नष्ट नहीं होता, सत्संग का लाभ भगवान की कृपा से मिलता है, भगवान की एक होती है कृपा और एक होती है दया, दया और कृपा में अंतर है,दया से गुजारा चलता है, रोटी, कपड़ा मकान और संसार का सुख भगवान की दया से मिलता है। संत समागम के समान दूसरा कोई दूसरा लाभ नही है।संसार में धन–मान और प्रतिष्ठा महत्व दिया जाता है, परतु ये सब सच्चे लाभ नही हैं,ये सब नष्ट होने वाले हैं,सत्संग को सुनकर सभी भक्त गुरु भक्ति में भाव विभोर हो गये थे और अपने गुरु भगवान पर पुष्प की वर्षा कर रहे थे सत्संग के बाद सभी गुरु भक्त अपने गुरु की आरती पूजन किया सत्संग खत्म हो जाने के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया गया। इस अवसर पर राजन सिंह, समाजसेवी सूर्यभान सिंह, सचिन सिंह रामकरन चौरसिया, श्रीकिशुन राम, सुख्खु प्रजापति, प्रद्दुम प्रजापति, ह्रदय चौरसिया, बिरजू प्रजापति, पिन्टू सिहं, अंशू सिंह, योगेश प्रजापति, अच्छेलाल जायसवाल, वीरेन्द्र जायसवाल, सिंहासन चौहान, अंजय खरवार, पूनम सिंह, मीरा सिंह, हरिराम राम, रामबचन यादव, रामनाथ राम, राजीव यादव राजू, रामनरायण यादव, अजय यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: श्रद्धांजलि सभा में पहुँचे दिग्गज
Next: राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्त दिवसीय शिविर कल से

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और त्योहारों को लेकर गाजीपुर में धारा 163 लागू, 31 अगस्त तक निषेधाज्ञा प्रभावी

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.