Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोविड-19 जागरूकता और टीकाकरण का चलाया जा रहा सघन अभियान

ब्यूरो 18-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210218-WA0007

गाजीपुर। क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, आजमगढ़ द्वारा बताया गया कि जनपद में कोविड-19 जागरूकता और टीकाकरण से संबंधित सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस जागरूकता अभियान के दौरान आज 18 फरवरी, 2021 को जनपद के राजकीय महिला पीजी कॉलेज में कोरोना विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सविता भारद्वाज द्वारा बताया गया कि कोविड संक्रमण को रोकने और टीकाकरण के लिए यह जागरूकता अभियान केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है कि कोरोना से बचाव के बताए जा रहे नियमों का अभी भी कड़ाई से पालन करें, साथ ही यह भी समझना है कि कोविड-19 की वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो के अधिकारी तारिक अजीज ने बताया कि अब तक भारत सरकार द्वारा 85 लाख लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है, जो पूरे विश्व में भारत के लिए एक उपलब्धि है। उन्होंने इस अवसर पर बोलते हुए बताया कि कोविड-19 के परिपेक्ष में कोई भी भ्रांति ना पाले तथा सभी लोग अभी भी 2 गज की दूरी तथा मास्क आदि का प्रयोग करते रहे । कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 एवं टीकाकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई एवं इसी विषय पर प्रश्नोंत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें 12 विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित प्रतिभागियों में अंजली, श्वेता, अर्चिता, कशिश हुसैन, दीपा राय पूजा ओझा, प्रिया, सादिया, अंजली भारती, मनोरमा, रिया वर्मा, कविता कुमारी रही। इस अवसर पर डॉ0 सतन कुमार राय, डॉ0 अकबर ए आजम, डॉ0 संदीप कुमार यादव, डॉ शिवकुमार, डॉ0 शंभू शरण प्रसाद, डॉ0 शिवकुमार, रामराय कमलेश दूरदर्शन संवादाता सहित कॉलेज के अन्य प्रोफेसर भी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण हुआ आरम्भ
Next: मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय का जनपद आगमन 20 को

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.