Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 25-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210225-WA0006

गाज़ीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कमेटी ने गुरुवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के बद्री चक पोखरे से पदयात्रा कर महंगाई और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध किया। इस दौरान नेताओं ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को जनविरोधी सरकार बताया। पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में कानूनी करवाई के लिए बिठाया है, जहाँ वे गांधीवादी तरीके से आंदोलनरत रहे।

सदर कोतवाली क्षेत्र के बद्री चक पोखरे के पास एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शांति पूर्ण तरीके से पदयात्रा निकाली। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीजल, पेट्रोल व घरेलू गैस की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी के लोगो को एलआईयू और पुलिस के जवान लगातार घेरे रहे और लंका तिराहे पर सभी को गाड़ी में बिठाकर पुलिस लाइन लाया गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कि जनता को राहत देने के मुद्दे पर सत्ता में आई भाजपा सरकार जनता का लगातार आर्थिक शोषण कर रही है। उन्होंने देश व प्रदेश वासियों से भाजपा की सरकारों का विरोध करने का आह्वान किया और कहा कि पूरी दुनिया का पेट पालने वाला किसान आज अपने जीवन के भविष्य के लिए गांव खेत खलिहान से निराश होकर दिल्ली शहर के बाहर बैठा हुआ है। वह देश के हुक्मरानों से अपने जीवन यापन की भीख मांग रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव राहुल राजभर ने अपने संबोधन में केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एक के बाद एक जनविरोधी फैसले ले रही है। देश के अधिकतर बड़े विभागों को सरकार ने कुछ व्यापारियों के हाथों बेच दिया है। इसके अलावा कृषि कानून लाकर सरकार किसानों के अधिकार छीन लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को सरकार की चाल को समझना चाहिए। देश से लेकर प्रदेश तक भाजपा की सरकारें जनता को सुविधा देने के मामले में नाकाम साबित हुई हैं। सरकारों ने जनता के विकास को छोड़कर गिनती के कुछ खास उद्योगपतियों के विकास पर अपना ध्यान लगा दिया है। शहर अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि यदि सरकार ने अपनी इस कार्यशैली को नहीं बदला तो वह दिन दूर नहीं जब जनता सरकार से एक-एक हिसाब चूकता करेगी।

पदयात्रा और गिरफ्तारी के दौरान पूर्व प्रदेश सचिव रवि कांत राय ,पीसीसी सदस्य आनंद राय ,राजेश गुप्ता ,मनसूर जैदी, चंद्रिका सिंह ,अजय कुमार श्रीवास्तव, माधव कृष्ण, आशुतोष गुप्ता ,उषा चतुर्वेदी, सतीश उपाध्याय, हरिओम यादव ,अनुज राय, सती राम सिंह ,महेश राम ,दिव्यांशु पांडे ,रोहित खरवार ,आदिल अख्तर ,शबीबुलहसन ,महबूब निशा ,अछयबर बिन्द, मुसाफिर बिंद ,शेरू ,पप्पू निषाद ,इंद्रजीत चौधरी ,शशि भूषण राय ,ओमप्रकाश राजभर , मोहन चौहान जफरुल्लाह विद्याधर पांडेय राजेंद्र यादव विभूति राम युगल किशोर सिंह दिग्विजय ,शमीम, जावेद आलम ,रईस अहमद, विनोद सिंह, देवम श्रीवास्तव, अजय दुबे ,विपुल विनायक, पंकज मिश्रा ,रूद्र प्रताप तिवारी ,अवधेश पांडे ,मोहन राम ,आशीष वर्मा ,अभिषेक, समीर ,राजा प्रताप सिंह, संजय खरवार, विजय शंकर पांडे, सरवन कुमार बिंद, शंभू, शेषनाग दुबे, दीनानाथ यादव जितेन जितेंद्र बिंद फैज उल हक शशि कांत श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: किसानों ने घरेलू अपशिष्ट से जैविक खाद तैयार के सीखे गुर
Next: प्रधानमंत्री आवास योजना से वचिंत पात्रों ने नपा मे जमा किए जरूरी कागजात

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.