Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

न्यायालय ने अपहरण, छेड़छाड़ एवं पाक्सो एक्ट के मुकदमें में दो को किया दण्डित

ब्यूरो 26-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। पुलिस द्वारा गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं साक्ष्यों का सही ढंग से संकलन एवं न्यायालय में प्रभावी पैरवी से अपहरण, छेड़छाड़ एवं पाक्सो एक्ट के मुकदमे में अभियुक्त श्रीकांत राजभर पुत्र विक्रम राजभर नि0 ग्राम विशुनपुरा थाना मुहम्मदाबाद को 07 वर्ष के कारावास की सजा एवं 30,000 रु0 के अर्थ दण्ड से न्यायालय द्वारा दण्डित किया गया। जबकि मुकदमा अपराध संख्या 512/2016 धारा 363,366, 376 डी भा0द0स0 व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना नंदगंज के मुकदमे में अभियुक्त सुग्रीव चौहान पुत्र घुरपतारी चौहान नि0 ग्राम मुडरभा थाना नंदगंज को 10 वर्ष का सश्रम कारावास व 40000 रु0 के अर्थदंड से दंडित किया गया। अर्थदंड न अदा करने पर 06 माह का अतिरिक्त कारावास की सजा से दंडित किया गया।

पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 668/2017 धारा 363,354 भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना मुहम्मदाबाद के मुकदमे में पुलिस द्वारा किए गए गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं साक्ष्यो का सही ढंग से संकलन एवं प्रभावी पैरवी से न्यायालय स्पेशल जज पाक्सो एक्ट -01 के न्यायधीश जयप्रकाश द्वारा अभियुक्त श्रीकांत राजभर पुत्र विक्रम राजभर नि0 ग्राम विशुनपुरा थाना मुहम्मदाबाद को 07 वर्ष का कारावास व 30000 रु0 के अर्थदंड से दंडित किया गया। अर्थदंड न अदा करने पर 06 माह का अतिरिक्त कारावास की सजा से दंडित किया गया। वही मुकदमा अपराध संख्या 512/2016 धारा 363,366,376 डी भा0द0स0 व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना नंदगंज के मुकदमे में अभियुक्त सुग्रीव चौहान पुत्र घुरपतारी चौहान नि0 ग्राम मुडरभा थाना नंदगंज को 10 वर्ष का सश्रम कारावास व 40000 रु0 के अर्थदंड से दंडित किया गया। अर्थदंड न अदा करने पर 06 माह का अतिरिक्त कारावास की सजा से दंडित किया गया। विशेष लोक अभियोजक अधिकारी अनुज कुमार राय द्वारा न्यायालय में पीड़िता का पक्ष मजबूती के साथ रखा जिससे अभियुक्त को सजा दिलाने में मदद मिली।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अवैध असलहा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Next: पंचायत चुनाव को देखते हुए दंगा निरोधक शस्त्रों कि की जाँच

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.