Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

केंद्र सरकार का पोल खोल कर घर-घर तक पहुंचाये कार्यकर्ता-संजीव संखवार

ब्यूरो 27-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210227-WA0022

गाजीपुर। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश चेयरमैन संजीव संखवार ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पंचायती राज संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक की।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने डीजल पेट्रोल की बढ़ोतरी के साथ साथ किसान के तीनों बिल पर गंभीर चर्चा की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव संखवार ने कहा कि पंचायती राज संगठन के सभी कार्यकर्ता गांव में आभासी ग्राम सभा लगाकर किसान के तीनों बिल के विरुद्ध प्रस्ताव पारित कराएं साथ ही साथ पेट्रोल और डीजल में हो रही भारी बढ़ोतरी के विरुद्ध केंद्र सरकार का पोल खोल कर घर-घर तक इसे पहुंचाने के लिए गांव का दौरा करें। आज के परिवेश में भारतीय जनता पार्टी का गरीब जनता से कोई सरोकार नहीं है वह पूजीपतियों को और सुदृढ़ बनाने के लिए गरीबों का खून चूसने का काम कर रही है।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्व चेयरमैन एवं मोहम्मदाबाद विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा की जो सरकार हवाई चप्पल पहनने वाले को हवाई यात्रा कराने का प्रलोभन दे रही थीं आज वही हवाई चप्पल पहन ने वाले को रेलवे में यात्रा करने लायक भी नहीं छोड़ रही है। रेलवे रेलवे में पैसेंजर ट्रेनों का तिगुना भाड़ा बढ़ाकर गरीबों के घाव पर नमक छिड़कने का काम कर रही है उत्तर प्रदेश सरकार कोई आंदोलन करने पर पूर्ण प्रतिबंधित लगा कर लोकतंत्र की हत्या पर हत्या कर रही है।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की निवर्तमान उपाध्यक्ष स्नेह लता ने कहा कार्यकर्ताओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है मिलकर के एक साथ लड़कर लोकतंत्र की रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है और कांग्रेस पार्टी इसके लिए संघर्ष करती रहेगी।पंचायती राज के कार्यकर्ता गांव में आंदोलन का नेतृत्व कर सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप पंचायती राज संगठन के उपाध्यक्ष राकेश सिंह, महामंत्री मनोज कुशवाहा, राकेश यादव, जयंत पाठक, राजेंद्र कुमार गाजी, चंद्रिका सिंह, मनसूर, संटू, जैदी, जितेंद्र यादव, पंजाबी गुल बास यादव, दिग्विजय गुप्ता, कैलाशपति कुशवाहा, अजय रतन तिवारी, ओम प्रकाश पासवान, कैलाशपति कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष सुमेर कुशवाहा तथा संचालन जिला प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की मौत
Next: पुलिस को मिला राह भटका मासूम बालक

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.