Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुरूआत

ब्यूरो 01-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210301-WA0026

गाजीपुर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान सोमवार से शुरू होकर 31 मार्च तक गाज़ीपुर सहित पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। जिले में इसकी शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा बड़ी बाग स्थित काशीराम आवास में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर की गयी । यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जी सी मौर्य की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि यह अभियान साल में तीन बार लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है जिससे वातावरण को साफ कर रोगों से बचाव किया जा सके। उन्होंने बताया कि पिछले चार सालों से चल रहे इस अभियान के चलते संचारी रोगों से पीड़ित लोगों की मृत्यु दर में कमी आई है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जी सी मौर्य ने कहा कि यह अभियान जनपद के कई विभागों के सहयोग से चलेगा जिसमें सभी विभागों की अपनी – अपनी भूमिका है। सभी विभागों का उद्देश्य एक है कि संचारी रोग पर नियंत्रण पाया जा सके। इसके लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दस्तक अभियान (10 मार्च से 24 मार्च) के तहत घर-घर जाकर दस्तक देने का अभियान चलेगा। अभियान में अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर समुदाय में क्षय रोग और अन्य रोगों से पीड़ित मरीजों को खोज कर उसका इलाज कराना है । साथ ही इस दौरान जन्म और मृत्यु की भी जानकारी एकत्र कर उनका रजिस्ट्रेशन किया जा सके।
नोडल अधिकारी डॉ डीपी सिन्हा ने बताया कि मच्छर अक्सर पानी के तालाबों में या एकत्रित पानी मे रहते हैं। संक्रमण के बाद विषाणु मनुष्य के मस्तिक एवं रीढ़ की हड्डी सहित केंद्रीय नाड़ी तन्त्र में प्रवेश कर जाते है। उन्होने कहा कि शुरूआत में फ्लू जैसी बीमारी के लक्षण के साथ बुखार आना, ठंड लगना, थकान महसूस होना, सिर दर्द, उल्टी आना तथा घबराहट हो सकती है। इलाज के अभाव में आगे चलकर उपरोक्त लक्षण 30 प्रतिशत से अधिक होने पर इंसेफ्लाइटिस का रूप धारण कर सकता है। उन्होने बताया कि अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।
रोकथाम :- बरसात के दिनों में कूलर, छत पर पड़े टूटे-फूटे सामान में पानी एकत्रित न होने दें । घर के आस-पास कोई टूटी या खुली नाली है तो उसे साफ एवं ढक कर रखें जिससे इनमें पनपने वाले मच्छरों व अन्य कीटाणुओं को रोका जा सके । खुले में शौच नहीं जाना चाहिए इससे अनेक कीटाणु व विषाणु हवा में फैल कर इन रोगों को जन्म देते हैं । संचारी रोगों से बचाव के लिए घर एवं घर के बाहर स्वच्छता होना अति आवश्यक है जिससे मलेरिया एवं डेंगू जैसे खतरनाक रोगों से बचा जा सके। संचारी रोगों जैसे मलेरिया ,फाइलेरिया, डेंगू जोकि एडीज नामक मच्छर से पनपता है । दिमागी बुखार या मस्तिष्क ज्वर जैसा खतरनाक रोग हो सकता है अतः इससे बचाव करना चाहिए । सभी को स्वच्छ एवं ताजा भोजन करना चाहिए। रात को मच्छरदानी लगा कर सोना चाहिए। पूरी बाजू के वस्त्रों का प्रयोग करना चाहिए। इस प्रकार हम न केवल अपना बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य का भी हर ऋतु एवं मुख्य रूप से ऋतु परिवर्तन के समय में भली प्रकार ध्यान रखते हुए अपने समाज को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) सोना सिंह के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एसीएमओ डॉ केके वर्मा ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: संस्कृत हमारे देश और भारतीय संस्कृति की आत्मा है-प्राचार्य डॉ.शरद कुमार
Next: दो केन्द्रों पर 61 लोगों ने लगवाया कोविड-19 का टीका

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.