Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छात्रवृत्ति हेतु आवश्यक सूचना

ब्यूरो 03-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2020-21 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्कप्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत शासन द्वारा निर्धारित संशोधित समय सारिणी जारी की गई है , जिसमें संस्था स्तर से अग्रसारित होने से रह गये छात्र – छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदन पत्र को अग्रसारण हेतु पुनः छात्रवृत्ति वेबसाईट खोली जा रही है।

जिसमें विश्वविद्यालय एवं अन्य एफिलियेटिंग एजेन्सी के नोडल अधिकारी द्वारा लॉक करने से अवशेष शिक्षण संस्था , पाठ्यक्रम का प्रकार , फीस आदि का अंकन करना तथा ऑनलाइन डिजीटली लॉक करने की तिथि 05 मार्च से 10 मार्च , 2021 तक तथा जिन छात्र – छात्राओं का ऑनलाइन आवेदन पत्र विद्यालय स्तर से अग्रसारण करने के अवशेष रह गये है , उन आवेदन पत्रों की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र – छात्रा के समस्त विवरण का शिक्षण संस्थान द्वारा मिलान करते हुए , ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित किये जाने की तिथि 04 मार्च से 08 मार्च 2021 तक निर्धारित किया गया है । अतः उक्त सम्बन्ध में जनपद के समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं को उपरोक्तानुसार को सूचित किया जाता है कि जिन छात्र – छात्राओं का ऑनलाइन आवेदन पत्र विद्यालय स्तर से अग्रसारण करने के अवशेष रह गये है , उन आवेदन पत्रों की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र – छात्रा के समस्त विवरण का शिक्षण संस्थान द्वारा मिलान करते हुए , 04 मार्च से 08 मार्च 2021 तक ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना सुनिश्चित करें , इसके उपरान्त यदि किसी छात्र – छात्रा का छात्रवृत्ति आवेदन पत्र विद्यालय स्तर पर अग्रसारण से वंचित रहता है तो इसके सम्बन्धित विद्यालय स्वयं उत्तरदायी होगें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह का होगा आयोजन
Next: असंगठित क्षेत्र के 2482 कामगारों का हुआ पंजीकरण

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.