Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

परिसीमन जारी होने के बाद प्रशासन ने कसी कमर

संवाददाता 03-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। परिसीमन जारी होने के बाद चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। चुनाव को सकुशल एवं शांतिप्रिय कराने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी रमेश मौर्य, खंड विकास अधिकारी अरुण वर्मा और तहसीलदार आलोक के संयुक्त टीम के जरिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेवराई के नामांकन स्थल का निरीक्षण किया गया।

पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन अपनी कवायद तेज कर दिया है। इसको लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी रमेश मौर्य ने बुधवार को तहसील मुख्यालय के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेवराई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में साफ सफाई, लाइट्स, पेयजल और शौचालय की साफ सफाई के लिए मातहत कर्मचारियों को निर्देश दिया। कहाकि नामांकन के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय को चिन्हित किया गया है। जहाँ क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए मतदान कर्मियों के लगने वाले टेबल, पार्किंग स्थल, पोलिंग पार्टियों के रवानगी आदि को लेकर निरीक्षण कर रूप रेखा तैयार की गई है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, तहसीलदार आलोक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शार्ट सर्किट के कारण मड़ई में लगी आग, जलकर सब कुछ हुआ खाक
Next: कर्म फल को जीव को भोगना ही पड़ेगा-पं0 भृगुभूषण ओझा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.