Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अवैध शराब बेचने वाले पॉच अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 04-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210304-WA0007~2

गाजीपुर। नंदगंज पुलिस ने सडक किनारे से बुधवार को अवैध शराब बेचने वाले पॉच अभियुक्तों के पास से 52 लीटर अवैध शराब व नगदी तथा लहन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब बनाने व बेचने वालो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के कुशल नेतृत्व मे आवकारी निरीक्षक विनोद कुमार, थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय मय अपने हमराहीगण के साथ क्षेत्र मे पठानपुर पर मौजुद थे। आपस में अवैध शराब बनाने व बेचने वालो के सम्बन्ध मे बातचीत कर रहे थे कि जरीये मुखविर खास सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम हरखूपुर चट्टी के सामने सडक किनारे अवैध शराब बेचने का काम होता है मुखबिर खास की सूचना पर थानाध्यक्ष नन्दगंज मय आबकारी निरीक्षक मय हमराही कर्म0गण को अवगत कराकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबीश दी गयी तो एक व्यक्ति के पास से रू0 120 व पिपिया में अवैध शराब बरामद हुआ । मौके पर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया । तथा पुनः मुखबिर को तलब किया गया तो मुखविर खास बताया कि चौखडिया ढेलवा सड़क के किनारे कुछ लोग अवैध शराब बेच रहे हैं, कि इस सूचना पर विश्वास करके थानाध्यक्ष एवं आवकारी की संयुक्त टीम के साथ मुखबिर के बताएं स्थान पर दबीश दी गयी तो 04 व्यक्तियो के पास से कुछ धन व अवैध शराब बरामद हुआ । मौके पर 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें भीम बिन्द पुत्र रामपति बिन्द निवासी ग्राम हरखूपुर थाना नन्दगंज, मीती बिन्द पुत्रनगदू बिन्द निवासी ग्राम चौखडिया ढेलवा थाना नन्दगंज, फौजदार बिन्द पुत्र स्व0 सुदर्शन बिन्द निवासी ग्राम ढेलवा थाना नन्दगंज, सुभाष कुमार बिन्द पुत्र रामअवतार बिन्द निवासी ग्राम ढेलवा थाना नन्दगंज, शेषनाथ बिन्द पुत्र सिधारी बिन्द निवासी ग्राम ढेलवा थाना नन्दगंज को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के पास से 05 अदद प्लास्टिक की पीपिया मे क्रमशः 14 लीटर, 08 लीटर, 10 लीटर, 11 लीटर एवं 09 लीटर कुल 52 लीटर अवैध शराब तथा शराब बिक्री के क्रमशः रू0 140//-, रू0 120/-, रू0 110/-, रू0 80/- एवं रू0 110/- कुल रू0 560/- बरामद हुआ। अभियुक्तगण जहाँ अवैध शराब बिक्री की जा रही थी खेतो के आस-पास कुल 1500 लीटर लहन बरामद हुआ था जिसे मौके पर ही हमराही कर्म0गण की मदद से नष्ट कराया गया । गिरफ्तारी मे शामिल पुलिस टीम में उ0नि0 सुरेन्द्र नाथ सिंह, उ0नि0 कृपेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 धर्मदेव चौहान, हे0का0 फूलचन्द्र यादव, हे0का0 मनोज कुमार सिंह, प्रधान आवकारी आरक्षी सुनील पाण्डेय हमराही आवकारी टीम, आरक्षी मनीष कुमार, आरक्षी देवानन्द, आवकारी सिपाही प्रदीप कुमार तिवारी, आवकारी सिपाही सत्य प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
–

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ओवरलोड बालू लदे वाहनों पर प्रशासन का चला डण्डा
Next: स्वीकृति ऋण के सापेक्ष शत- प्रतिशत ऋण वितरित किये जाने का डीएम ने दिया निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.