Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नये मतदाताओ ई-ईपिक का उठाये लाभ

ब्यूरो 05-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 25.01.2021 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ई-ईपिक डाउनलोडिंग से सम्बन्धित योजना का शुभारम्भ किया गया था।

जिसमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2021 के दौरान जोड़े गये नये मतदाताओं (जिनका यूनिक मोबाइल नम्बर डेटाबेस मे उपलब्ध है) को ई-ईपिक डाउनलोड किये जाने की सुविधा प्रदान की गयी थी। उन्होने बताया है कि जनपद में अभी अधिकांश नये मतदाताओं (जिनका यूनिक मोबाइल नम्बर डेटाबेस मे उपलब्ध है) द्वारा ई-ईपिक डाउनलोडिंग से सम्बन्धित कार्यवाही नहीं की गयी है। समस्त नये मतदाताओ से अपील है कि वह इस सुविधा का लाभ उठाते हुए अपने ई-ईपिक को डाउनलोड करें। मतदाताओं की जागरूकता एवं सुविधा हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के पदाभिहित
स्थलों/पोलिंग स्टेशनों पर दो कैम्प यथा 07.03.2021 रविवार तथा 13.03.2021 शनिवार को आयोजित किये जा रहे है। अतः नये मतदाताओं (जिनका यूनिक मोबाइल नम्बर डेटाबेस मे उपलब्ध है) से आग्रह है कि वे उक्त आयोजित किये जा रहे कैम्प दिवस का ई-ईपिक डाउनलोडिंग हेतु लाभ उठाएं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पिता की हत्या कर फरार पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: प्रत्येक शनिवार को होगी साप्ताहिक समीक्षा बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.