Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शिव बारात, दंगल व मेला के सफल आयोजन हेतु बैठक सम्पन्न

संवाददाता 06-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के देवकली गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में शनिवार को मंदिर समिति के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक की गई। जिसमें महाशिवरात्रि पर निकाले जाने वाले शिव बारात एवं दंगल व मेला के आयोजन के लिए विचार विमर्श किया गया।

गौरतलब हो कि शिव मंदिर समिति देवकली के द्वारा प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के उपलक्ष में दंगल प्रतियोगिता एवं मेला का आयोजन किया जाता है। जिसमें आसपास सहीत दूरदराज के गांवों के लोग मेला देखने एवं यूपी सहित बिहार प्रांत के पहलवान दंगल में प्रतिभाग करने आते हैं। समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने कहाकि 10 मार्च बुधवार प को पड़ने वाले दंगल प्रतियोगिता के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं उन्होंने सभी सदस्यों से प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियों में कमर कसकर जुट जाने के लिए कहा। कोषाध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने कहाकि महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व मंगलवार को मंदिर परिसर से शिव बारात एवं झांकी निकाली जाएगी जो क्षेत्र भ्रमण के बाद भदौरा ग्रामीण बैंक के पास स्थित शिव मंदिर तक पहुंचेगी। जहां शिव और पार्वती का विवाह संपन्न कराने के साथ ही भंडारा का आयोजन किया गया है। बुधवार को महाशिवरात्रि को मंदिर परिसर में मेला एवं दंगल प्रतियोगिता आयोजीत हैं। जिसमे यूपी और बिहार प्रांत के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह होंगे।
इस मौके पर रजनीश यादव, जगेश्वर कुशवाहा, जयकरण कुशवाहा, धीरेंद्र, विष्णु कुशवाहा, दीपक, दीपू राजभर, अशोक कुशवाहा, हृदयनारायण राय, राजेश कुशवाहा, गजानंद गिरी, डॉ श्याम बिहारी, रोहित राय, शेखर राय आदि लोग रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शराब बनाने के उपकरण व शराब के साथ 06 अभियुक्त गिरफ्तार
Next: सर्राफा व्यवसायी का गहना व नगदी से भरा झोला लेकर फरार उच्चकों ने नवागत कोतवाल को दी सलामी

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.