Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सर्राफा व्यवसायी का गहना व नगदी से भरा झोला लेकर फरार उच्चकों ने नवागत कोतवाल को दी सलामी

ब्यूरो 06-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियाँ। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरुइन मोड़ स्थित पान की दुकान के पास शनिवार की शाम करीब 6:25 बजे उच्चकों ने गहना व नगदी से भरा झोला ले कर फरार हो गये। इस घटना को अंजाम देकर उच्चकों ने नवागत कोतवाल को सलामी दे डाली।

जानकारी के अनुसार करजही, मदनपुरा रोड़ निवासी राकेश सेठ बिन्द्रा कटरा में स्थित ज्वैलरी की दुकान बंद करके बरुइन मोड़ के पास नगर में स्थित पान की दुकान पर अपनी बाइक को खड़ा करके पान खाने लगे तथा गहनों व नगदी से भरा झोला बाइक की हैड़िल में टगा छोड़ दिये। पहले से ही मौके की तलाश में रहे उच्चकों ने अपनी बाइक कुछ दूरी पर खड़ा करके एक उच्चका झोला के पास आया तथा दूसरा उच्चका बाइक को स्टार्ट किये था। मौका देकर उच्चका ने बाइक की हैड़िल से गहना व नगदी से भरा झोला निकाल कर तेजी से दौड़कर बाइक पर बैठ गया तथा नई बजार की तरफ तेजी से भाग गये। पान खाकर राकेश सेठ ने बाइक को देखा तो झोला गायब था जिसपर उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तब तक उच्चका फरार हो चुके थे। चौकी प्रभारी अमित पाण्डेय ने बताया कि मौके पर पहुँच कर मौजूद लोगों से पूछतॉछ किया जा रहा है। अभी तक तहरीर प्राप्त नही हुई है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शिव बारात, दंगल व मेला के सफल आयोजन हेतु बैठक सम्पन्न
Next: किसी भी दशा में जनपद के सभी सड़को को गढढा मुक्त किया-राज्यमंत्री

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.