Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वयंसेविका कीर्ति सिंह को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया सम्मानित

ब्यूरो 08-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210308-WA0029~2

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टेशन बाजार स्थित पुलिस चौकी प्रभारी अमित कुमार पांडेय ने महिला और पुरुष में कार्य क्षमता के आधार पर कोई अंतर नहीं है।महिलाएं भी वे सभी कार्य बखूबी कर सकतीं हैं जो पुरुष करता है।नारी सम्पूर्ण संसार की सृजन की आधारभूमि है जिसे नारायणी होने का गौरव प्राप्त है। लैंगिक असमानता हम पुरुषों ने बनाईं है। जो अधिकार पुरुषों को प्राप्त हैं समान रूप से स्त्रियों को मिलें ऐसी मैं अपील करता हूं। महिलाएं राजनीतिक सामाजिक आर्थिक सांस्कृतिक पारिवारिक समस्याओं को बखूबी निबटाने में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। यू.पी.पुलिस की ट्विटर अकाउंट पर अपनी समस्या दर्ज कराकर 1090 एवं 108 या स्थानीय पुलिस सी यू जी नंबर पर कॉल भी करे। 112 पर काल कर त्वरित पुलिस सहायता पा सकते हैं। नारियों के समक्ष खुलता आसमान विषयक संगोष्ठी का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जाने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शरद कुमार ने शिक्षा को सामाजिक सरोकारों से जोडते हुए स्वस्थ रहने की अपील की।उनका मानना था कि नर नारी की प्रतिस्पर्धी नहीं एक दूसरे को सहयोगी के रूप से साथ साथ चलकर जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभा सकेंगी।कार्यक्रम को डॉ
मदन गोपाल सिन्हा डॉ संजय कुमार सिंह डॉ राकेश कुमार सिंह प्रो राम लखन यादव आदि ने संबोधित किया। स्वयंसेवक दीपक कुमार पासवान ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने हेतु प्रेरक गीत प्रस्तुत कर लोगों की आंखें नम कर दीं गईं।
राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविका एवं कैंपस एम्बेसडर कीर्ति सिंह को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संयोजन इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अरुण कुमार ने एवं संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने किया।इस अवसर पर हिंदी विभाग के असिस्टेट प्रोफेसर लाल चंद पाल बिपिन कुमार इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर सुनील कुमार चौधरी प्रदीप कुमार सिंह सूरज कुमार जायसवाल अतुल कुमार शर्मा रौशन सिंह राज दुलारी प्रजापति खुशी सिंह पूनम तिवारी सोनल कुमारी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एडिश्नल सीएमओ का औचक निरीक्षण, दिये जरूरी दिशानिर्देश
Next: महिला रिपोर्टिंग चौकी का हुआ भव्य शुभारम्भ

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.