Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

360 जोड़ो का सामुहिक हुआ विवाह

ब्यूरो 09-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210309-WA0018

गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्न्तगत लंका मैदान में मंंगलवार को आयोजित भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिलाधिकारी एम पी सिंह ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया।

कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, विधायक सदर डा0 संगीता बलवन्त, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल , पुलिस अधीक्षक डा0 ओम प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर अनिरूद्ध प्रताप सिह सहित समस्त अधिकारीगण ने उपस्थित होकर नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवाद देते हुए उनके सुखमय भविष्य की शुभकामना दी। उन्होने कहा कि जितने जोडे़ आज विवाह के बन्धन में बंध रहे हैं वे एक दूसरे का सम्मान करते हुए अपने घर के बड़े बुजुर्गाे का सम्मान कर उनका भी आशीर्वाद लें। लंका मैदान गाजीपुर में कुल 360 जोड़ो का सामुहिक विवाह कराया गया। विवाह कार्यक्रम में 02 मुस्लिम जोडे तथा 358 हिन्दू जोड़े शामिल हुए। सभी जोड़ों की कन्याओं ने अपने-अपने वर को वर मालायें पहनाई एवं हिन्दू कन्याओं का विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार रस्मे अदा कर सम्पन्न कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्न्तगत लंका मैदान में जनपद के सभी विकास खण्डों ,नगर पालिका क्षेत्रों से आये 361 जोडों की शादियां करायी गयी जिसमें विकास खण्ड भांवरकोल क्षेत्र से 12, विकास खण्ड सैदपुर से 06, विकास खण्ड सादात से 02, विकास खण्ड भदौरा से 08, विकास खण्ड मरदह से 48, विकास खण्ड जखनियां से 18, विकास खण्ड देवकली से 27, विकास खण्ड मुहम्मदाबाद से 08 ,विकास खण्ड जमानियां 19, नगर पालिका जमानियां में 01, विकास खण्ड कासिमाबाद से 43, विकास खण्ड रेवतीपुर से 13, विकास खण्ड बिरनो से 97, विकास खण्ड सदर से 29, नगर पालिका गाजीपुर से 01 , मनिहारी से 14 तथा करण्डा से 11, तथा विकास खण्ड बाराचवर 03 जोडे की शादी सम्पन्न करायी गयी। जिलाधिकारी एम पी सिंह ने उपस्थित लोगो का अभिनन्दन करते हुए नव विवाहित वर-वधुओ को शुभकामना दी तथा कहा कि आज जो जोडे वैवाहिक जीवन में बधकर सात फेरे लेकर एक दूजे के लिए शपथ लिये है वे हमेशा एक दूसरे का सम्मान करे। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्न्तगत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमन्द, निराश्रित, निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्या/विधवा/परित्यकता/तलाकशुदा महिलाओ को शासन द्वारा 51 हजार रू. की धनराशि स्वीकृत हैं जिसमें कन्या को अनुदान के रूप में 35 हजार रू खाते के माध्यम से मौके पर ई-पेमेन्ट के माध्यम से भेजा गया। इसके साथ 10 हजार रू. का सामान दिया जाता है, 06 हजार रू0 साज सज्जा, खानपान आदि पर खर्च होता है।
इस अवसर पर जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा, समाज कल्याण अधिकारी राम बिलास यादव, जिला विकास अधिकारी ,उपायुक्त उद्योग अजय गुप्ता, सूचना एवं विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष प्रसाद नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गर्भवती महिलाओं ने चिकित्सीय जांच एवं स्वास्थ्य व पोषण परामर्श का उठाया निःशुल्क लाभ
Next: जनपद में 17066 लाभार्थियो को आवास आवंटित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.