Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आजादी का अमृत महोत्सव जनपद में भव्य रूप से मनाये जाने के लिए हुई बैठक

ब्यूरो 11-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210311-WA0016

गाजीपुर। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागा में 12 मार्च, 2021 से 15 अगस्त, 2023 तक आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव जनपद में भव्य रूप से मनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुयी।

बैठक में कार्यक्रम को संचालित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित कर बताया कि नेहरू स्टेडियम गोराबाजार से शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए साइकिल रैली निकलेगी जिसमें युवा प्ले कार्ड पर आजादी के लिखे हुए नारे एवं ध्वनि प्रसारण के साथ 7500 मीटर की यात्रा तय किया जायेगा। जिसमें नेहरू युवा केन्द्र स्टेडियम, एन.एस.एस., एन.सी.सी., युवा कल्याण विभाग, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल के युवा रैली में सम्मिलित किया जाना है। समय 08ः30 बजे से साइकिल रैली निकाली जानी है। बेसिक शिक्षा, जिला विद्यालय निरीक्षण के द्वारा संगोष्ठी/सेमिनार स्वतंत्रला आन्दोलन में दांडी मार्च की भूमिका-जूनियर वर्ग एवं राष्ट्रधर्म एवं राष्ट्रवाद-सीनियर वर्ग किया जाना है।
शासनादेश के निर्देश पर उन्होने बताया कि 12 मार्च, 2021 को भारत की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव जनपद में भव्य रूप से मनाया जाना है। जिसके द्वारा भारत की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव 12.03.2021 से प्रारम्भ हो कर 15.08.2023 तक तहसील स्तर पर समारोह पूर्वक मनाये जाने का निर्देश प्राप्त शासन द्वारा हुआ है। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को पूरे देश में भव्य रुप से मनाये जाने से समस्त देशवासियों सहित स्वतंत्रता के पश्चात् जन्म लेने वाली पीढ़ी को उसके गौरवपूर्ण महत्व से अवगत कराया जायेगा। विशेषकर युवा पीढ़ी को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के भव्य समारोह के माध्यम से राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रभक्ति की नवीन चेतना से परिपूर्ण करना है। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर उक्त समारोह के शुभारम्भ के अन्तर्गत 12 मार्च, 1930 से 05 अप्रैल, 1930 तक महात्मा गांधी जी द्वारा आयोजित ऐतिहासिक दांडी यात्रा को समारोहपूर्वक मनाये जाने के संबंध में दिनांक 12 मार्च, 2021 से  05 अप्रैल, 2021 तक 25 दिवसीय आयोजन देश में व्यापक स्तर पर किये जायेंगे। लाइव प्रसारण समारोह का शुभारम्भ 12 मार्च, 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे प्रधानमंत्री द्वारा साबरमती आश्रम, अहमदाबाद, गुजरात में किया जायेगा। तत्क्रम में उत्तर प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े निम्न 04 स्थलों पर शुभारम्भ कार्यक्रम कराया जाना आवश्य है जिसमें बलिया- शहीद स्मारक ,लखनऊ – शहीद स्मारक काकोरी, शहीद स्मारक, स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय , मेरठ, झांसी – झांसी का किला/ पं0 दीनदयाल उपाध्याय में मनाया जायेगा इसमें क्लब, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल के प्रतिभागिता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस तथा राज्य सरकार द्वारा स्वाधीनता आन्दोलन से संबंधित स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहे जिससे आमजन में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के प्रति जागरूक किया जाना है। जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने जनपद के समस्त प्रेस मीडिया, प्रिन्ट मीडिया या इलेक्ट्रानिक मीडिया, रेडियो, एव दूरदर्शन पर आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव को आमजनमानस तक पहुचाने हेतु दिखाये जाने का अनुरोध किया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पांच दिवसीय श्रीराम कथा का होगा आयोजन
Next: गैगेस्टर एक्ट में निरुद्ध अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.