Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य देख विधायक हुई नाराज

संवाददाता 11-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210311-WA0008

गहमर(गाजीपुर)। जमानिया विधायक सुनीता सिंह महाशिवरात्रि के दिन जब गहमर के मनिहर बन स्थित मन भद्र बाबा का दर्शन पूजन कर वापस निकल रही थी तो उनकी नजर वहां हो रहे बाउंड्री वॉल पर गई । वहां हो रहे मानक और गुणवत्ता विहीन कार्य को देख विधायक की भृकुटि तन गई उन्होंने तत्काल कार्य का फोटो खिंचवा कर जिलाधिकारी को प्रेषित करने का साथ कार्य रुकवाने का निर्देश दिया।

गुरुवार को महाशिवरात्रि के दिन जमानिया विधायक अपने परिवार के साथ गहमर के मनिहर वन स्थित मनभद्र बाबा का दर्शन पूजन करने गई थी पूजन कर वापस निकलते समय वहां हो रहे बाउंड्री वाल के निर्माण कार्य पर उनकी नजर गई तो वह कार्य देख खफा हो गई। उद्यान विभाग की ओर से कराए जा रहे इस बाउंड्री वाल की गुणवत्ता पर पुर्व में भी सुनीता सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीएम सेवराई को काम रुकवाने का निर्देश दिया था। लेकिन इन सबके बावजूद विधायक के निर्देश को ताक पर रखकर कार्यदाई संस्था द्वारा मानक एवं गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य कराया जा रहा है बाउंड्री वाल में हो रहे ईट का प्रयोग तीन नंबर का किया जा रहा है जिसको देख विधायक सुनीता सिंह ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए हो रहे कार्यों का फोटो खिंचवा कर जिलाधिकारी को प्रेषित करने के साथ-साथ काम को रुकवाने का निर्देश दिया। इस संबंध में सुनीता सिंह ने बताया कि किसी भी स्थिति में और कोई भी कार्य में मानक और गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जाएगा अगर कोई ऐसा करता पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: टीकाकरण के बाद भी सावधानी जरूरी-डॉ उमेश कुमार
Next: Next Post

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.