Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अज्ञात वृद्ध का नाले में मिला शव

ब्यूरो 14-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210314-WA0007

जमानियाँ। स्थानीय थाना क्षेत्र के एन एच 97(24) बड़ेसर पुलिया के पास स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर के सामने नाले में रविवार की सुवह एक वृद्ध की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस व आस पास के लोग शव के पास पहुंचे तथा लोगों ने पहचान करने की काफी कोशिश की लेकिन काफी देर के बाद भी शव की शिनाख्त नही हो पाई। मृत वृद्ध हल्के पीले रंग का कुर्त्ता व सफेद धोती, गमछा पहने हुए है तथा ॐ वस्त्रालय दरौली लिखा हुआ झोला में मिठा व सब्जी रखे हुआ था। लोगों के अनुसार वृद्ध लघुशंका करने के लिए नाले के पास गया होगा तथा गहरे नाले में गिरने से मृत्यु हो गई होगी। ज्ञात हो कि नगर पालिका कुछ वर्षों पूर्व पानी निकासी के लिए गहरा नाला बनवाया था कुछ जगहों पर नाले पर ढक्कन लगवाया गया तथा कुछ जगहों पर ढ़क्कन नही लगा। ढ़क्कन न लगने से आये दिन दुर्घटना होती रहती है। इस सम्बन्ध में चाैकी प्रभारी अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भरत मिलाप का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु हुये भाव विभोर
Next: अज्ञात शव कि हुई पहचान‚ पीएम के लिए भेजा शव

हो सकता है आप चूक गए हों

6cd586d2-87a1-467f-ade0-7b3b88c5810d

हेतिमपुर आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 284 युवाओं का अंतिम चयन

ब्यूरो 20-07-2026
446f344a-fe55-4ffe-bd9c-84d5e7a39353

एक ही परिवार के दो होनहारों ने NEET-UG में लहराया सफलता का परचम, जमानियां का बढ़ाया मान

ब्यूरो 20-07-2026
1ab49a78-548a-4900-92da-58f5413bdcf7

सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, बुलडोजर कार्रवाई में पीडब्ल्यूडी की जमीन अतिक्रमण मुक्त

ब्यूरो 20-07-2026
552dc436-bb3f-4554-862e-e03fe1419b69

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने चक्काबांध तट का किया निरीक्षण

ब्यूरो 20-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.