Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

50 लाख से ऊपर की निर्माणाधीन परियोजना की हुई समीक्षा

ब्यूरो 17-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210317-WA0021

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में16 मार्च 2021 की सायं काल में 50 लाख से ऊपर की निर्माणाधीन परियोजना की समीक्षा बैठक राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने आवास विकास, उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0 वाराणसी-2, राजकीय निर्माण निगम बलिया, वाराणसी, भदोही, सी एन डी एस जल निगम गाजीपुर, जौनपुर, लोक निर्माण विभाग, यू पी सिडको, प्रोजेक्ट कार्पोरेशन वाराणसी, आजमगढ़, सी0एल0डी0एफ गाजीपुर,उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड आजमगंढ़ इकाई, ग्रामीण अभियन्त्ररण विकास उत्तर प्रदेश, नगर पंचायत सादात गाजीपुर कार्यदायी संस्थाओ द्वारा कराये जा रहे कार्यो की विस्तारपूर्वक समीक्षा की तथा निर्देश दिया कि जिन-जिन निर्माण कार्याे की धनराशि उपलब्ध है तथा प्रगति कम है वहां मजदूरो की संख्या बढाते हुए कार्य में प्रगति लाते हुए कार्य को 31 मार्च 2021 से पूर्व पूर्ण कराते हुए हैण्डओवर कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद में संचालित परियोजनाओ के कार्य में तेजी लाया जाय, तथा वे कार्य जो पूर्ण होने के बावजूद अभी हैण्ड ओवर नही हुए उसकी सूची तथा फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराते हुए उसकी जॉच आख्या के साथ हैण्डओवर की प्रक्रिया में लायी जाय। जिलाधिकारी ने कार्यदायी
संस्था को मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया। उन्होने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्याे में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारी उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगे। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, संख्याधिकारी नीरज श्रीवास्तव, अधिशासी अभियन्ता जल निगम, लोक निर्माण विभाग, सम्बन्धित कार्यदायी संस्था एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एंव कर्मचारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
Next: एस पी ग्रामीण ने थानाध्यक्षों की ली क्लास

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.