Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

संवाददाता 18-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210318-WA0012

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय गांव के राम चबूतरा के मैदान पर भाजपा द्वारा आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रंत देव सिंह ने भाजपा की उपलब्धियो एवं नीतियों को बता कर पंचायत चुनाव की बिगुल फूक गए।

माँ कामाख्या के जयकारे एवं गहमर को शहीदी धरती बता कर भाषण को शुरू कर स्वत्रंत देव सिंह ने विश्वनाथ सिंह गहमरी का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्वांचल और बुंदेलखंड की जिस गरीबी का जिक्र गहमरी जी ने संसद में किया था उसी गरीबी को दूर करने का प्रयास केंद्र और राज्य सरकार कर रही है।1942 के सत्याग्रह में या अन्य आंदोलनों में गाजीपुर के लोगो ने जो वीरता का परिचय दिया था उससे पूरा देश अभिभूत है। आप सब को अभी भाजपा को 10 साल और देना है तभी 70 साल की गंदगी को खत्म किया जा सकेगा।
गाजीपुर से चले प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जैसे ही करहिया पहुचा तो ग्राम प्रधान शिवशंकर सिंह की अगुआई में सैकड़ो कार्यकर्त्ताओ ने गाजे बाजे के साथ जमकर स्वागत किया। भदौरा, करहिया, कामाख्या धाम सहित गहमर में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गहमर के राम चबूतरा के मैदान में आयोजित चौपाल कार्यक्रम का आगाज प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और प. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलन कर के किया। तत्पश्चात जमानिया विधायक सुनीता सिंह ने स्वागत भाषण दे कर कार्यक्रम को गति दी। एम एल सी विशाल सिंह चंचल ने गहमर की विशेषता एवं विविधताओं का उल्लेख करते हुए विश्वनाथ सिंह गहमरी,पटेल आयोग वीरवर मैगर सिंह पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसा भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि एक बूथ अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष तथा एक सामान्य सा कार्यकर्ता प्रधान मंत्री एवं मुख्य मंत्री बन सकता है।अन्य पार्टियां जातीवाद एवं भाई भतीजावाद को प्रश्रय देती हैं।जनता से इनका कोई सरोकार नहीं है।ये सिर्फ अपने विकास में सत्तर साल से लगी रहीं।मोदी जी की अगुआई में आज नया भारत चीन और पाकिस्तान से उसी की भाषा में बात कर रहा है दे कर कार्यक्रम को गति दी। वक्ताओं के क्रम में एम एल सी विशाल सिंह चंचल आदि ने अपने विचार प्रकट किए।उक्त अवसर पर सरोज सिंह कुशवाहा,कृष्ण बिहारी राय, राम नरेश कुशवाहा,ओमप्रकाश राय,हरिओम सिंह,मनीष सिंह बिट्टू,हरेंद्र कुशवाहा,प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय ,अखिलेश सिंह, शशिकान्त शर्मा,अच्छेलाल गुप्ता, डॉ विजय यादव, विनोद अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह एवं संचालन सुजीत सिंह ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 50 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
Next: प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.