Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आशा वर्कर स्वास्थ्य विभाग की अहम कड़ी

ब्यूरो 18-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210318-WA0015

गाजीपुर। स्वास्थ्य विभाग में जन समुदाय के लिए अनेकों कार्यक्रम व योजनायें चलाई जा रही हैं जिससे आमजन को लाभ पहुंच सके। इन गतिविधियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनी। मौजूदा समय में चल रही योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने मे लगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर के अंतर्गत आने वाले नवली उपकेंद्र की आशा संगिनी पूनम सिंह से बात की और जानने का प्रयास किया कि वह योजनाओं को अपनी टीम के साथ कैसे आम जन तक कैसे पहुंचा रही हैं।

आशा संगिनी पूनम सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत दस्तक अभियान चल रहा है। जिसमें मुख्य रुप से क्षय रोग के मरीजों का चिन्हीकरण के साथ ही आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाए जाने को लेकर विभाग द्वारा जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके टीम की आशा कार्यकर्ता प्रत्येक दिन 10 घरों में जाती है और उन घरों की क्रास चेकिंग कर उनके परिवार में यदि कोई किसी भी बीमारी से पीड़ित है तो उनका चिन्हीकरण करती हैं।
उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान में आशा कार्यकर्ताओं की 20 सदस्यीय टीम के द्वारा करीब 250 गोल्डन कार्ड बनवाए जा चुके हैं। उन्होंने इस दौरान कई तरह की समस्याओं के भी खुलकर बात की और बताया कि पूर्व में कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा बनाए गए गोल्डन कार्ड जो अब तक लाभार्थियों को अभी तक नहीं मिला है। उसके चलते काफी परेशानी आ रही है। लेकिन अब टीम के द्वारा लाभार्थियों को चिन्हित कर सप्ताह में एक दिन उप केंद्र पर डाटा ऑपरेटर को बुलाया जाता है, और डाटा ऑपरेटर आशुतोष सिंह द्वारा उनके गोल्डन कार्डों को जनरेट भी कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नवली गांव में गृह भ्रमण के दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिससे कभी कभी निराशा होती है लेकिन हम सभी समस्याओं से उबर कर कार्य करने के लिए तत्पर रहती हैं।
उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान के तहत अब तक 10 क्षय रोग के मरीजों को चिन्हित किया गया है। इसके लिए पहले उनका सर्वे किया गया जिसमें दो सप्ताह से ज्यादा बुखार, खांसी, भूख ना लगना और वजन लगातार कम होने की शिकायत पर उनके बलगम की जांच कराई गई और जांच उपरांत उन मरीजों को चिन्हित किया गया।
आशा संगिनी ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चल रहे विभिन्न योजनाओं में प्रोत्साहन राशि देकर हौसला अफजाई किया जाता है जिसमें आशा को प्रसव के उपरांत ₹600, नसबंदी पर ₹300 ,नियमित टीकाकरण होने पर ₹150, क्षय रोगी मिल जाने और दवा खिलाने के उपरांत ₹1000 विभाग के द्वारा दिया जाता है। प्रोत्साहन राशि से आशा बहनों का मनोबल बढ़ता है जिससे वह महिला नसबंदी, प्रसव के साथ ही गर्भनिरोधक संसाधनों को जन समुदाय में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने कार्य करती हैं । महिला दिवस पर ब्लॉक की ही बीपीएम बबीता सिंह को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा सम्मानित भी किया गया। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के चलते वह लोग सर्वे के दौरान लोगों से दूरी बनाकर, मास्क लगाकर और कोई भी क्षय रोग का मरीज चिन्हित होता है तो उसकी रिपोर्ट आने के बाद भी उसे उसकी बीमारी के बारे में नहीं बताया जाता बल्कि उसकी तत्काल दवा शुरू कराई जाती है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सभी पर्चे वैध विज्ञान एवं कला संकाय के निर्विरोध निर्वाचित होने की बनी स्थिति
Next: भक्त के निश्चल भक्ति से भगवान प्रसन्न हो जाते है-साधना शास्त्री

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.