Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर विकास प्रदर्शनी एवं भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ब्यूरो 19-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210319-WA0037

गाजीपुर। प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए रिफार्म, परफार्म एंड ट्रांसफॉर्म प्रयासों से जन सामान्य को अवगत कराने हेतु राईफल क्लब सभागार में विकास प्रदर्शनी एंव जिला पंचायत सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद प्रभारी मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल फीता काटकर एंव दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया । इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया, जिसे कार्यक्रम में मौजूद सभी जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व जनसामान्य ने देखा एवं सुना। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने सूचना विभाग द्वारा जनपद व विधान सभावार प्रकाशित वर्षों में जो ना हो पाया, 4 वर्ष में कर दिखाया, नामक विकास पुस्तिका का विमोचन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने आज प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 4 वर्ष पूर्ण होने पर सभी लोगों को बधाई दी एवं कहा कि प्रदेश सरकार ने 4 वर्षों में प्रदेश का कायाकल्प किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीब, किसान मजदूरों, निराश्रित व्यक्तियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं जिनका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं को बेहतर किया गया है इसके साथ ही अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए भयमुक्त वातावरण कायम किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने चहुंमुखी विकास किया है।
आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित शासन की समस्त विकास परक योजनाओ के बारे में विस्तापूर्वक जानकारी देते हुए कहा की शासन द्वारा संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के माध्यम से जन सामान्य को लाभान्वित करते हुए उन्हें कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक डा0 ओम प्रकाश सिंह ने नागरिक एंव महिला सुरक्षा तथा जनपद के उपद्रवी एंव गुण्डो माफियाओ के प्रति की गयी कार्यवाही के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक मोहम्मदाबाद अलका राय, विधायक जमानियां सुनिता सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने सरकार के 04 वर्षो में कराये गये कार्यो की जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र वितरित किया। जिसमे दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 25 सहायक उपकरण, श्रम विभाग द्वारा 25 साईकिल, समेकित बाल विकास परियोजना/जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय द्वारा 15 गर्भवती महिलाओ को गोद भराई एंव बच्चो को अन्नप्राशन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 08 गोल्डन कार्ड, प्रधानमंत्री मातृत्व बन्दना योजना में 05, निराश्रित महिला पेंशन 07, कन्या सुमंगला योजना में 02, दिव्यांग पेंशन प्रमाण पत्र 09, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजनान्तर्गत 05 लाभार्थी को प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन 05, प्रधानमंत्री आवास 05, मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण 05, जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा 08 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने सभी मा.
जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा0 ओम प्रकाश सिंह, जिला विकास अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, लाभार्थीगण व भारी संख्या में जन सामान्य मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वस्थ जीवन के लिए 6 से 8 घंटे की नींद है बेहद जरूरी
Next: मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बिहार सरकार का जनपद आगमन 21 को

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.