Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सदर विधायक ने किया सम्मानित

ब्यूरो 23-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिले में 16 मई से 31 मई तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य आमजन को पोषण के प्रति जागरूक करना । पोषण के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चलाया जा रही योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी आशा व आंगनबाड़ी की होती है। इसी के मद्देनजर पोषण पखवाड़े में शहर परियोजना और सदर परियोजना की आठ आंगनबाड़ियों को विधायक डॉ संगीता बलवंत के हाथों सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया।

सदर की बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) अंजू सिंह ने बताया कि सोमवार को आरटीआई सभागार में सदर की विधायक डॉ संगीता बलवंत के द्वारा अंकिता एवं रेखा की गोद भराई के साथ ही अमन और सुरभि जो 6 माह की उम्र पार कर चुके हैं उनका अन्नप्राशन कार्यक्रम किया गया। इसके साथ ही केंद्रों के बेहतर संचाल, पुष्टाहार का समय से लाभार्थियों में वितरण के साथ ही कोविड-19 के दौरान लाभार्थियों के घर-घर पुष्टाहार पहुंचाने के लिए कुसुमलता फतेहुल्लहपुर ,मीना देवी औरंगाबाद ,संगीता बिंदवालिया, मंजू देवी बैपुर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शहर परियोजना की सीडीपीओ सोना सिंह ने बताया कि उनके परियोजना की भी दो महिलाओं की गोद भराई और दो का अन्नप्राशन विधायक के हाथों किया गया। इसके साथ ही केंद्रों के बेहतर संचालन पुष्टाहार का समय से वितरण और कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान बेहतर कार्य करने के लिए अंजू कुशवाहा विशेश्वरगंज, शीला देवी खजुरिया, सिंधु लता मोहन पुरवा और सोमारी देवी सिकंदरपुर को विधायक डॉ संगीता बलवंत के हाथों सम्मानित किया गया। सम्मान पाने के बाद सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रि खुशी से झूम उठी।

इस मौके पर तहसीलदार मुकेश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रताप, प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर, शिक्षिका  एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गोवंशीय बैल सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार
Next: समस्त जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.