Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यो का 3 अप्रैल तक बहिष्कार करने का लिया निर्णय

संवाददाता 31-03-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। तहसील स्थित बार सभागार में बुधवार को बार एसोसिएशन कि आपात बैठक आहुत की गयी। जिसमें एसडीएम के तानाशाह रवैया पर चर्चा की गयी और सर्वसम्मति से न्यायिक कार्य का 3 अप्रैल तक बहिष्कार करने का निर्णय लिया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे बार के अध्यक्ष गोरख नाथ सिंह ने कहा कि एसडीएम तानाशाह पूर्ण रवैया अपना रहे है और उनके कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो रहा है। जिससे क्षुब्ध हो कर 3 अप्रैल तक उपजिलाधिकारी न्यायालय के न्यायिक कार्यो का बहिष्कार किया जायेगा। जिस पर सर्वसम्मति से सभी अधिवक्ताओं ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल को पुनः बैठक कर अग्रीम रणनिति पर विचार किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता काशीनाथ राय‚ संजय दूबे‚ कमल कान्त राय‚ अमर नाथ‚ बृजेश कुमार सिंह‚ धनश्याम कुशवहा‚ सुरेन्द्र प्रसाद‚ अंगद सिंह कुशवाहा‚ काजी शकील‚ नरेन्द्र‚ पंकज तिवारी आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन बार के सचिव रामजी राम ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गेंहू के खेत में आग लगने से मची अफरा तफरी
Next: नगर में पुनः कोरोना ने की एंट्री

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.