Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पति को समझा कर कराई गई विदाई

ब्यूरो 04-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210404-WA0021~2

गाज़ीपुर। परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पुलिस लाइन के प्रांगण में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कुल 33 पारिवारिक विवाद प्रस्तुत हुए।

इनमें शकुंतला पाल पत्नी बृजनंदन उर्फ मनोहर पाल निवासी गोपालपुर थाना करीमुद्दीनपुर की शिकायत थी कि उसके पति तथा ससुराल पक्ष के लोग अकारण ही उसे मारते पीटते रहते हैं। इस पर पति को समझा कर विदाई करवाई गई। पूनम कुमारी पत्नी जयप्रकाश बनवासी निवासी जोगापुर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी की शिकायत थी कि उसके पति उसके मायके से हमेशा रुपए की मांग करते रहते हैं इस पर पति को समझाकर विदाई करवाई गई। धनमति देवी पत्नी प्यारेलाल निवासी सोल्हनपुर थाना करंडा की शिकायत थी उसके पति उसके चरित्र पर शंका करते रहते हैं, जिससे हमेशा लड़ाई झगड़ा होता रहता है, इस पर पति तथा धनमती को समझाकर विदाई करवाई गई। देवंती शर्मा पत्नी दीपक शर्मा निवासी दत्तर पुर थाना मोहम्मदाबाद गाजीपुर की शिकायत थी कि उसके पति दूसरी पड़ोसी लड़की से हमेशा मोबाइल से बात करते रहते हैं इस पर पति को समझा कर विदाई करवाई गई। नंदन देवी पत्नी कैलाश निषाद निवासी चौकड़ी थाना शादियाबाद की शिकायत थी कि उसके पति उसे तथा उसके बच्चों को हमेशा मारते पीटते रहते हैं इस पर पति को समझाकर विदाई करवाई गई। कुशलता के बाद आठ पारिवारिक विवाद के प्रकरण को बंद कर दिया गया तथा सात पारिवारिक विवाद के प्रकरण को विधिक कार्यवाही का सुझाव देते हुए बंद कर दिया गया। तीन पारिवारिक विवाद में दोनों पक्ष उपस्थित नहीं थे। इन सभी प्रकरण के निस्तारण में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सुमन त्रिपाठी, विक्रमादित्य मिश्र, शिवशंकर तिवारी, सरिता गुप्ता ,वीरेंद्र पाल, सोनिया सिंह, महिला आरक्षी पल्लवी, रागिनी चौबे आदि लोग उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वाट टीम व पुलिस की संयुक्त कार्यवाई में मिली बड़ी सफलता
Next: विशेष समूह के लोगों का अलग-अलग दिन होगा टीकाकरण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.