Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिले में भय मुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए पुलिस प्रशासन कटिबद्ध-आईजी

ब्यूरो 04-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210404-WA0015

गाजीपुर। शासन के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को जिले में भयमुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए तैयारियों का जायजा लेने आईजी वाराणसी जोन एस के भगत रविवार को पुलिस लाइन पहुंचे।

जहां पर एसपी, एसपी सिटी,एसपी ग्रामीण, सभी सर्किल के सीओ और सभी थानों के थानाध्यक्षो के साथ मीटिंग की। मीटिंग के दौरान पंचायत चुनाव को भय मुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने पर चर्चा की। इस दौरान आईजी एस के भगत ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में भय मुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है। इस सम्बंध में यहां के डीएम, एसपी और अन्य अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के द्वारा थाना स्तर पर क्षेत्र के लोगों और सम्भावित प्रत्याशियों के साथ मीटिंग कर चुनाव के सम्बंध में जानकारियां भी दी जा रही है। साथ बीते 2011 और 2015 चुनाव के दौरान हुए घटनाओं को ध्यान में रखते हुए उन क्षेत्रों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाका मानते हुए विशेष ध्यान दिया जा रहा है और उन क्षेत्रों के विवादित लोगों को पाबंद करने की भी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा जिले के उन क्षेत्रों को भी ध्यान दिया जा रहा है। जहां आने जाने का मार्ग सही ढंग से सुलभ नही है और ज्यादा जनसंख्या वाले क्षेत्रों को भी नोटिस किया जा रहा है। ताकि चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी ना हो सके। उसके लिए वहां पर भारी फोर्स तैनात किया जा सके। जिससे कि वहां भी भय मुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न हो सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस ने 15000 का इनामियाँ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Next: तमन्चा व जिन्दा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.